देहरादून: अपना चुनाव कैंपेन छोड़कर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लौट आए हैं जिसके बाद से उन्होंने वनाग्नि को लेकर सख्त एक्शन भी ले लिया है, इनमें से 10 लोगों को निलंबित किया है, 5 लोगों को संबद्ध और 2 अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
CM Dhami Suspended Ten Officers And Action Against 7 Others
इन दिनों उत्तराखंड राज्य में वनाग्नि, चारधाम यात्रा और पेयजल आपूर्ति एक महत्वपूर्ण चुनौती बनी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को इन चुनौतियों को पार करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन की न सिर्फ जानकारी ली, बल्कि वनाग्नि पर लगाम लगाने, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने और चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।