उत्तर प्रदेश लखनऊCM yogi father crimination at rishikesh

उत्तराखंड: पंच तत्व में विलीन हुए CM योगी के पिता, ऋषिकेश में बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि

इस दौरान योगी आदित्यनाथ मौजूद नहीं रहे लेकिन बड़े बेटे मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने पिता को मुखाग्नि दी।

anand singh bisht: CM yogi father crimination at rishikesh
Image: CM yogi father crimination at rishikesh (Source: Social Media)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार ऋषिकेश के गंगा तट पर किया गया। हालांकि इस दौरान योगी आदित्यनाथ मौजूद नहीं रहे लेकिन बड़े बेटे मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने पिता को मुखाग्नि दी। सुबह 9:10 पर स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर ऋषिकेश के गंगा तट पर लाया गया। प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारियां पहले ही कर दी गई थी। स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर सोमवार को पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव पहुंचा। दिल्ली के एम्स अस्पताल से एंबुलेंस के जरिए पार्थिव शरीर को गांव तक लाया गया था। आपको बता दें कि सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में सोमवार की सुबह 10:44 पर अंतिम सांस ली। स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में रेंज अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त थे। वह करीब 3 महीने से बीमार चल रहे थे। उनके चार बेटे और तीन पुत्रियां हैं। सबसे बड़ा बेटा मानवेंद्र सिंह है जबकि दूसरे नंबर पर योगी आदित्यनाथ है। उसके अलावा उनके तीसरे बेटे शैलेंद्र मोहन भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर सेवारत है और चौथा पुत्र महेंद्र बिष्ट पत्रकारिता में है।

यह भी पढ़ें - देहरादून में 7 दिन के बच्चे की मौत, सील की गई भगत सिंह कॉलोनी से आई दुखद खबर
उत्तराखंड के पंचूर गांव में मायूसी छा रखी है। वजह है आदित्यनाथ योगी के पिता की मृत्यु की दुखद खबर। आज योगी के पिता ने सुबह दिल्ली में अंतिम सांसे लीं। उनके निधन से कई आंखें नम हैं। आनंद सिंह बिष्ट पंचूर गांव के निवासी थे और लंबे समय से उनकी तबीयत खराब थी जिसके बाद आज सुबह उन्होंने दुनिया से हमेशा-हमेशा के लिए विदा ली। वह पीछे छोड़ गए अपनी सन्तान को जिन्होंने पूरी उत्तर प्रदेश की डोर सम्भाल रखी है और पूरे भारत के आगे यूपी मॉडल की मिसाल पेश की है। एक पिता हमेशा चाहता है कि बेटा आसमान की बुलंदियों को छूता रहे। ऐसा ही कुछ सपना आदित्यनाथ योगी के पिता आनन्द सिंह बिष्ट ने भी अपने मेहनती बेटे के लिए देखा था। एक बार पत्रकार वार्ता में पिता आनंद सिंह बिष्ट ने कहा था कि उनका बेट एक दिन देश का प्रधानमंत्री बनेगा।