उत्तर प्रदेश लखनऊCM yogi father crimination at rishikesh pics

उत्तराखंड: फूलचट्टी घाट पर पंच तत्व में विलीन हुए CM योगी के पिता..देखिए भावुक तस्वीरें

इस दौरान योगी आदित्यनाथ मौजूद नहीं रहे लेकिन बड़े बेटे मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने पिता को मुखाग्नि दी। देखिए तस्वीरें

anand singh bisht: CM yogi father crimination at rishikesh pics
Image: CM yogi father crimination at rishikesh pics (Source: Social Media)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार ऋषिकेश के गंगा तट पर किया गया। हालांकि इस दौरान योगी आदित्यनाथ मौजूद नहीं रहे लेकिन बड़े बेटे मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने पिता को मुखाग्नि दी। सुबह 9:10 पर स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर ऋषिकेश के गंगा तट पर लाया गया। प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारियां पहले ही कर दी गई थी। मोक्षदायिनी माँ गंगा एवम हिंवल नदी के संगमतट पर स्थित फूलचट्टी घाट पर आज उनका अंतिम संस्कार विधिवत मन्त्रोच्चारण के साथ किया गया। कल सोमवार साय उनका पार्थिव शरीर को विशेष एम्बुलेंस द्वारा दिल्ली एम्स से उनके निवास स्थान पंचूर लाया गया था, जँहा आज सुबह उनके अंतिम दर्शन के बाद प्रातः आठ बजे उनकी शव यात्रा प्रारंभ हुई। फूलचट्टी स्थित शवदाह गृह में आज सुबह दस बजे योगगुरू स्वामी रामदेव के द्वारा मन्त्रोच्चारण के साथ उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ सम्पन हो गया।