उत्तराखंड देहरादूनIps abhinav kumar appointed uttarakhand ig

उत्तराखंड पुलिस को वापस मिला अपना तेज-तर्रार IPS अफसर, IG बनकर लौटे अभिनव

आईपीएस अभिनव कुमार अब आईजी बन उत्तराखंड पुलिस में वापस लौट आए हैं...

ips abhinav kumar: Ips abhinav kumar appointed uttarakhand ig
Image: Ips abhinav kumar appointed uttarakhand ig (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड के पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल हुए हैं। कई अफसरों को नई जिम्मेदारी मिली, कुछ अफसरों को प्रमोशन भी मिला। इसी बीच खबरें आ रही थी कि उत्तराखंड कैडर का एक और तेज-तर्रार पुलिस अफसर राज्य में वापस आने वाला है। ये पुलिस अफसर हैं आईपीएस अभिनव कुमार, जो कि अब उत्तराखंड वापस लौट आए हैं। इससे पहले आईपीएस अभिनव कुमार केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे थे। उत्तराखंड को उनकी कमी बहुत खल रही थी। अब वो उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा बन गए हैं, उन्हें उत्तराखंड पुलिस में आईजी पद पर शामिल किया गया। सोमवार को आईजी अभिनव कुमार देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे और महकमे के उच्चाधिकारियों से मुलाकात की। चलिए अब आपको उत्तराखंड के इस आईपीएस अफसर के बारे में और जानकारी देते हैं। आईपीएस अभिनव कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं। वो 1996 आईपीएस कैडर बैच के अफसर हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - हवलदार राजेंद्र नेगी के लिए दुआ करें
साल 1997 में उन्होंने उत्तराखंड कैडर आईपीएस को चुना। उन्होंने देहरादून में कप्तान की जिम्मेदारी भी निभाई। उत्तराखंड के इस पुलिस अफसर को उनकी ईमादारी और बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। पिछले एक दशक से वो उत्तराखंड से दूर थे। प्रदेश को उनके जैसे काबिल अफसर की कमी बहुत खल रही थी। नए साल की शुरुआत के साथ ही उनके उत्तराखंड लौटने के चर्चाएं शुरू हो गई थीं। और ऐसा ही हुआ भी। आईपीएस अभिनव कुमार अब आईजी बन उत्तराखंड पुलिस में वापस लौट आए हैं। वो पिछले एक दशक से अधिक के समय उत्तराखंड पुलिस से प्रतिनियुक्ति पर जाकर केंद्र सरकार में आईटीबीपी में सेवाएं दे रहे थे। अब आईपीएस अभिनव कुमार आईजी जैसे महत्वपूर्ण पद पर सेवाएं देंगे। उत्तराखंड पुलिस में उनका रुतबा बढ़ा है साथ ही पद भी। पुलिस महकमे के लोग उनकी वापसी से खुश हैं।