उत्तराखंड देहरादूनNeema rawat become chowki in charge at Dehradun

उत्तराखंड पुलिस की महिला अफसर नीमा रावत को बधाई, देहरादून में मिली बड़ी जिम्मेदारी

राजधानी में स्थित पुलिस चौकी में किसी महिला दरोगा का इंचार्ज बनना एक बड़ा बदलाव है...

नीमा रावत: Neema rawat become chowki in charge at Dehradun
Image: Neema rawat become chowki in charge at Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: कहने को महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों को कड़ी टक्कर दे रही हैं, पर फिर भी ऐसे कई फील्ड हैं, जहां महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने से परहेज किया जाता है। महिलाएं सेना में अफसर हैं, पर निचले स्तर पर उनकी मौजूदगी कहीं नहीं दिखती। पुलिस महकमे में महिलाएं उच्च पदों पर हैं, पर बात जब चौकी-थाना संभालने की आती है, तो ये जिम्मेदारी पुरुष पुलिसकर्मियों को ही दी जाती है। ऐसा हर जगह होता, लेकिन दून में ये परिपाटी टूटती दिख रही है। देहरादून में एक महिला सब इंस्पेक्टर को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। महिला सब इंस्पेक्टर का नाम है नीमा रावत..जो कि उत्तराखंड पुलिस के 2016-17 बैच की महिला दरोगा हैं। नीमा रावत को डिफेंस कॉलोनी चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। जो कि नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में आता है। दरोगा नीमा रावत इससे पहले बसंत विहार थाने में तैनात थीं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - जय देवभूमि..एक ही परिवार के तीन बेटे आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में अफसर
राजधानी में स्थित पुलिस चौकी में किसी महिला दरोगा का होना एक बड़ा बदलाव है, और ये बदलाव लाने का श्रेय जाता है यहां के डीआईजी अरुण मोहन जोशी को। जिन्होंने नीमा रावत की कम उम्र और अनुभव के बावजूद उन्हें एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी निभाने का मौका दिया। उन पर भरोसा जताया। नीमा अपने बैच की पहली ऐसी महिला दरोगा हैं, जिन्हें चौकी इंचार्ज बनाया गया है। उत्तराखंड पुलिस में ऐसे प्रयास पहले भी होते रहे हैं। महिला पुलिसकर्मियों को मुख्यधारा में लाने के लिए पूर्व एसएसपी रह चुके डॉ. सदानंद दाते ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने साल 2016 में महिला हेल्पलाइन इंचार्ज कविता जोशी को नई जिम्मेदारियां दी थीं। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी प्रतिभा और आशा पंचम को भी दून में चौकी इंचार्ज बनने का मौका मिला। बाद में सीनियर इंस्पेक्टर भावना कैंथोला को मसूरी कोतवाल बनाया गया। संध्या रानी नेहरू कॉलोनी की चौकी इंचार्ज बनीं। अब युवा पुलिस अफसर नीमा रावत को नई जिम्मेदारी मिली है। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं...