उत्तराखंड देहरादूनCold wave rainfall and fog alert in Uttarakhand

उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट, अगले दो दिन 3 जिलों में बढ़ेंगी मुश्किलें!

उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी है। तीन जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, अगले दो दिन तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी...

उत्तराखंड में बर्फबारी: Cold wave rainfall and fog alert in Uttarakhand
Image: Cold wave rainfall and fog alert in Uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में बर्फबारी से इन दिनों मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। जनवरी महीने की शुरुआत से ही पहाड़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि रविवार को काफी राहत महसूस हुई। पिछले कई दिनों से जारी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला थमा रहा। रविवार को धूप खिली रही, पर शीतलहर का प्रकोप बरकरार है। सोमवार को भी मौसम का बदला मिजाज देखने को मिलेगा। मौसम के लिहाज से अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाले हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश होगी, बर्फबारी की संभावना भी है। मैदानी जिलों को कोहरे की मार झेलनी पड़ेगी। पहाड़ी जिलों को फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलेगी। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी जिलों में कोहरा दिक्कत बढ़ाएगा।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - बर्फबारी के बीच खुशखबरी: देवभूमि में होगी नेशनल स्कीइंग चैंपियशिप, 7 राज्यों की टीमें आएंगी
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर तीन जिलों के लिए घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। ये जिले हैं देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर। कोहरे के चलते हादसे की आशंका बढ़ जाती है, इसीलिए वाहन चलाते वक्त सावधान रहें। पहाड़ के साथ-साथ मैदानों में भी शीतलहर ठिठुरन बढ़ाएगी, कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। इस बीच देहरादून के लोगों के लिए राहत वाली खबर है, क्योंकि मौसम विभाग ने यहां सोमवार को भी मौसम खुला रहने का अनुमान जताया है। रविवार को राजधानी में मौसम साफ रहा। खिली धूप ने ठंड से ठिठुर रहे लोगों को बड़ी राहत दी। रविवार को राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज भी मौसम साफ रहेगा, लेकिन दोपहर बाद मौसम फिर करवट बदलेगा। राजधानी में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

ये भी पढ़ें: