उत्तराखंड रुद्रप्रयागPics from kedarnath dham

बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लीजिए..लंबे वक्त बाद आई हैं ये खूबसूरत तस्वीरें

बाबा केदारनाथ kedarnath dham के कपाट आम जनता के लिए 29 अप्रैल से खुलने जा रहे हैं। तैयारियां जोरों शोरों से हैं। 6 फीट तक बर्फ जमी है और उसे हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। देखिए तस्वीरें

रुद्रप्रयाग न्यूज: Pics from kedarnath dham
Image: Pics from kedarnath dham (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में हर साल भगवान शिव के दर्शन करने केदारनाथ धाम kedarnath dham में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते हैं। रुद्रप्रयाग में स्थित केदारनाथ में हर गर्मी के मौसम में श्रद्धालुओं के लिए कपट खुल जाते हैं। लाखों भक्त हर साल शिव भक्ति में लीन होने के लिए गर्मियों का इंतज़ार बेसब्री से करते हैं। रुद्रप्रयाग के पहाड़ों के बीच फैले केदारनाथ धाम के कपाट इस साल भी 29 अप्रैल को आम लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं, मगर धाम में अभी भी 6 फीट से भी अधिक मोटी बर्फ की परतें जमी हुई हैं जिससे यात्रा बाधित होने के आसार बने हुए हैं। इस साल मौसम की मार इतनी जोरदार पड़ी कि सर्दी ने हदें पार कर दी हैं। चाहे वो बेसमय की बरसात हो या हद से ज़्यादा बर्फबारी। मौसम ने इस बार वाकई करवट बदली है और शायद इतना खतरनाक रूप धारण किया है कि कई लोगों को दिक्कत आई है। ठंड ने जबरदस्त कहर बरसाया है, शायद इसी मौसम की मार की वजह से केदारनाथ के अंदर 6 फीट मोटी बर्फ जम गई है जिसे हटाया जा रहा है। आगे देखिए तस्वीरें

  • हर तरफ बर्फ

    Pics from kedarnath dham
    1/ 6

    केदारपुरी के चारों तरफ की पहाड़ियां वासुकी ताल, भैरव घाटी, गरुड़ चट्टी, मेरु-सुमेरु पर्वत सहित केदारनाथ मंदिर परिसर भी सफेद बर्फ की चादर से ढका हुआ है। इस वर्ष बर्फबारी ने अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

  • बर्फ हटाना बड़ी चुनौती

    Pics from kedarnath dham
    2/ 6

    तीर्थ पुरोहितों के घर, धर्मशाला, यहाँ तक कि पुलिस चौकी के घरों पर भी बर्फ जमी हुई है। बताया जा रहा है कि धाम के विद्युत और दूरसंचार के माध्यम भी बर्फबारी के कारण ठप्प पड़े हैं।

  • बर्फ में ढके बाबा बर्फानी

    Pics from kedarnath dham
    3/ 6

    तीर्थ पुरोहितों के घर, धर्मशाला, यहाँ तक कि पुलिस चौकी के घरों पर भी बर्फ जमी हुई है। बताया जा रहा है कि धाम के विद्युत और दूरसंचार के माध्यम भी बर्फबारी के कारण ठप्प पड़े हैं।

  • बर्फ में ढके बाबा बर्फानी

    Pics from kedarnath dham
    4/ 6

    आस्था पथ, अराइवल प्लाज़ा और पुल सहित ऐसे बहुत से स्थल थे जिनका पुनर्निर्माण होना तक मगर ये सब भी हिमखंडों के नीचे दबे हुए हैं। बर्फ को हटाने का कार्य चल रहा है और ज़ोरो शोरों से तैयारियां भी चल रही हैं क्योंकि अगले महीने की 29 तारीख से केदारनाथ आम जनता के लिए खुल जाएगा।

  • तैयारियां जोरों पर

    Pics from kedarnath dham
    5/ 6

    अभी हाल ही में वुड स्टोन की टीम पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने से पहले धाम की स्थिति देखने पहुंची है। मनोज सेमवाल जो कि वुड स्टोन कम्पनी की तरफ़ से केदारनाथ आये हैं, बताते हैं कि केदारनाथ के रास्तों में बर्फ सफाई का कार्य चल रहा है।

  • तापमान बेहद कम

    Pics from kedarnath dham
    6/ 6

    केदारनाथ धाम kedarnath dham में तकरीबन 5 से 6 फीट बर्फ है और रास्ते के ग्लेशियर पर 20 से 40 फीट तक बर्फ जमा है। रोज़ बर्फबारी के कारण वहां का तापमान माइनस 6 डिग्री से 10 डिग्री रहता है। कार्य खूब ज़ोरो-शोरो से चल रहा है, और बर्फ से ढके रास्ते साफ हो रहे हैं।