उत्तराखंड हल्द्वानीCoronavirus Uttarakhand:People stay in haldwani stadium create ruckus

उत्तराखंड लॉकडाउन: लोगों के सब्र का बांध टूटा, पुलिस से जा भिड़े

Uttarakhand lockdown में दूसरे राज्यों से लौटे लोग 31 मार्च को अपने गांव लौटने की उम्मीद लेकर आए थे, लेकिन ट्रांसपोर्ट सेवाएं बंद रही। इसके बाद गुस्साए लोगों ने खूब हंगामा किया...

Coronavirus Uttarakhand: Coronavirus Uttarakhand:People stay in haldwani stadium create ruckus
Image: Coronavirus Uttarakhand:People stay in haldwani stadium create ruckus (Source: Social Media)

हल्द्वानी: लॉकडाउन (Uttarakhand lockdown) के बीच 29 मार्च 2020, राज्य सरकार ने एक आदेश जारी किया। जिसमें 31 मार्च को गाड़ियों को राज्य के भीतर चलने की अनुमति दिए जाने की बात हुई थी। उत्तराखंड के दूसरे जिलों समेत हल्द्वानी में जमा लोग भी खुश हो गए। सोचा अब अपना गांव देखना नसीब होगा। लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सरकार ने अपना फैसला तुरंत ही वापस ले लिया था। अगले ही दिन गाड़ियों की आवाजाही बंद रखने का आदेश आ गया। जागरण की खबर के मुताबिक हल्द्वानी में जमा लोगों के सब्र का बांध टूट गया। गुस्साए लोग पुलिस से भिड़ गए। खरी-खोटी भी सुनाई। मजबूरी में पुलिस को भी सख्ती करनी पड़ी। अब पूरा मामला जान लेते हैं। 31 मार्च को राज्य में परिवहन की छूट देने का आदेश जारी हुआ था। जिसके बाद रविवार को लोग किसी तरह हल्द्वानी पहुंच गए थे। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - तू छे मेरी फ्योलीं..जब उदित नारायण ने गाया ये खूबसूरत गढ़वाली गीत..देखिए वीडियो
यात्रियों को प्रशासन ने सरकारी गाड़ियों से गौलापार बागजाला शिफ्ट कर दिया था। यहां इनके रहने-खाने का इंतजाम किया गया था। मेडिकल जांच के बाद इन्हें घर भेज दिया जाता, लेकिन नया आदेश जारी होते ही सब थम गया। अगले आदेश में गाड़ियों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध की बात लिखी थी। जिसके बाद प्रशासन ने यात्रियों को सोमवार को स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया। यहां 250 लोगों के रहने का इंतजाम है। सोमवार सुबह जब लोगों को पता चला कि अब वो 14 दिन तक यहीं रहने वाले हैं तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस समझाती रही, पर लोग माने नहीं। बाद में पुलिस चार लोगों को पकड़कर साथ ले गई। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। स्टेडियम में रुके लोग दिल्ली, हरियाणा और यूपी से आए थे। इन्हें पहाड़ जाना था। आगे भी पढ़िए
यह भी पढ़ें - Video: उत्तराखंड के सैनिकों को उदित नारायण का सलाम, दिल को छू लेने वाला पहाड़ी गीत गाया

  • सबकी सुरक्षा के लिए लॉकडाउन

    People stay in haldwani stadium create ruckus
    1/ 1

    प्रशासन ने बताया कि बाहर से आए सभी लोगों को निगरानी में रखा गया है। ये लॉकडाउन (Uttarakhand lockdown) सबकी सुरक्षा के लिए ही है। कुछ लोगों को उनके रिश्तेदारों के घर भेज दिया गया है। रिश्तेदारों के घर गए लोगों को भी 14 दिन तक होम क्वारेंटाइन रहना होगा।