उत्तराखंड देहरादूनCoronavirus Uttarakhand:Pm modi share jubin nautiyal video

पहाड़ के लिए गौरवशाली पल..PM मोदी ने शेयर किया जुबिन नौटियाल का वीडियो..आप भी देखिए

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल आजकल अपने फेसबुक पर लाइव आ कर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट करके उनका शुक्रिया कहा है। देखिए वीडियो

Coronavirus Uttarakhand: Coronavirus Uttarakhand:Pm modi share jubin nautiyal video
Image: Coronavirus Uttarakhand:Pm modi share jubin nautiyal video (Source: Social Media)

देहरादून: पूरे देश में कोरोना की वजह से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन चल रहा है। सभी लोगों से नरेंद्र मोदी अपील कर रहे हैं कि जितना हो सके अपने घर में ही रहें और लॉकडाउन को सफल बनायें। इस लॉकडाउन को कई जाने-माने लोग सपोर्ट कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के इस लॉकडाउन को बड़ी-बड़ी हस्तियों से भी समर्थन मिल रहा है। इसी वजह से बॉलीवुड सितारे इन दिनों अपने फैन्स का अलग-अलग तरीकों से मनोरंजन कर रहे हैं। लॉकडाउन का समर्थन करने के लिए और अपने फैन्स का एंटरटेनमेंट करने के लिए कई बॉलीवुड स्टार और बड़ी-बड़ी हस्तियों ने नायाब तरीका अपना लिया है। आजकल वे अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपने फैन्स से बातें करने और उनका मनोरंजन करने के लिए हर रोज लाइव आ रहे हैं और प्रधानमंत्री की अपील " स्टे होम एंड बी सेफ" का संदेश भी दे रहे हैं। आगे देखिए वीडियो

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देवभूमि की मां नंदा को सोनू निगम का प्रणाम, दिल को छू लेने वाला गढ़वाली गीत गाया..देखिए
इसी कड़ी में अपना नाम जोड़ते हैं 'जुबिन नौटियाल'। जुबिन से तो हम सब वाकिफ ही होंगे। मधुर और मीठी आवाज के मालिक जुबिन नौटियाल उत्तराखंड से नाता रखते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। जुबिन के अंदर टैलेंट कूट-कूट कर भरा है और बॉलीवुड के कई ब्लॉकबस्टर गानों में वो अपनी आवाज दे चुके हैं। सैंकड़ों लोगों द्वारा पसन्द किये जाने वाले जुबिन लॉकडाउन के चलते अपने आवास स्थान राजपुर रोड देहरादून में ही हैं।

इन लॉकडाउन के दिनों में जुबिन ने अपने फैन्स से बातचीत करने के लिए और उनका मनोरंजन करने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला है। जुबिन नौटियाल फेसबुक लाइव के जरिए अपने चाहने वालों का मनोरंजन कर रहे हैं और लाइव सेशन के दौरान अपने द्वारा गाये गए हिट गानों को सुना रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - पहाड़ की भावना चुफाल Tik Tok पर बनी 1 मिलियन लोगों की पसंद, देखिए ये वीडियो
जुबिन साथ ही अपने फैन्स को प्रधानमंत्री की अपील " स्टे होम एंड बी सेफ" का संदेश भी दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुबिन नौटियाल को लॉकडाउन में लोगों का मनोरंजन करने के लिए और लॉकडाउन का सन्देश देने के लिए ट्वीट करके उनका धन्यवाद किया।