उत्तराखंड देहरादूनMajor of military hospital is also quarantined in Dehradun

देहरादून के आर्मी हॉस्पिटल की डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, सेना का मेजर भी क्वारेंटाइन

आर्मी हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर एक मेजर के संपर्क में आईं थी। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन मेजर को भी क्वारेंटाइन कर दिया है। आगे पढ़िए पूरी खबर

Coronavirus in Uttarakhand: Major of military hospital is also quarantined in Dehradun
Image: Major of military hospital is also quarantined in Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून लगातार कोरोना से लड़ रहा है। शुक्रवार को यहां आर्मी हॉस्पिटल में तैनात महिला डॉक्टर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। तब से महिला डॉक्टर आर्मी हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट है। अब यहां महिला डॉक्टर के संपर्क में आने वाले सेना के मेजर को भी क्वारेंटाइन कर दिया गया है। साथ ही जिस ड्राइवर ने महिला डॉक्टर को देहरादून छोड़ा था, उसे भी यूपी में क्वारेंटाइन किया गया है। दून सेना अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर लखनऊ, बरेली होते हुए 10 अप्रैल को दून पहुंची थीं। कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद से वो खुद ही घर पर सेल्फ क्वारेंटीन हो गई थीं। सैंपल जांच में कोरोना संक्रमित पाए जाने पर महिला डॉक्टर को सेना अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। आगे भी पढ़िए इस बारे में कुछ खास बातें

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: देहरादून में 20 अप्रैल से शुरू होंगी ये सेवाएं, 2 मिनट में पढ़िए ये राहत भरी खबर
महिला डॉक्टर के पति, दो बच्चे और मेड को भी क्वारेंटाइन किया गया है। सभी के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। जांच में पता चला कि 10 अप्रैल को लखनऊ में हुए ट्रेनिंग प्रोग्राम से लौटने के बाद महिला डॉक्टर एक मेजर से भी मिली थीं। वहीं यूपी के रहने वाले एक ड्राइवर ने डॉक्टर को देहरादून छोड़ा था। जानकारी मिलने के बाद आर्मी के मेजर को देहरादून में क्वारेंटाइन कर दिया गया है। डॉक्टर को देहरादून छोड़ने वाला ड्राइवर भी यूपी में क्वारेंटाइन है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेजर का ब्लड सैंपल लिया है। फिलहाल विभाग रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रहा है, रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हमरी आपसे ये ही अपील है कि कोरोना के इस संकटकाल में अपना खासतौर पर ध्यान रखें। बाहर मत निकलिए।