उत्तराखंड पिथौरागढ़Pithoragarh leopard attack on man

पहाड़ में लॉकडाउन के बीच बेखौफ गुलदार, गांव में एक शख्स पर किया जानलेवा हमला

पिथौरागढ़- गंगोलीहाट के भूलीगांव में गुलदार ने एक ग्रामीण के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया जिसके बाद युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। जानिए पूरी घटना

Pithoragarh News: Pithoragarh leopard attack on man
Image: Pithoragarh leopard attack on man (Source: Social Media)

पिथौरागढ़: लॉकडाउन में इस समय मनुष्य घरों में कैद हो रखे हैं और सड़कों पर खुले आम जानवर घूमते नजर आ रहे हैं। मगर इनमें से कई जानवर हिंसात्मक रूप भी धारण रहे हैं। बता दें कि सड़कों पर मनुष्यों की आवाजाही कम होने के बाद गुलदार मानव बस्तियों में भी बेखौफ घुमते नजर आ रहे हैं। अभी कुछ ही दिनों पहले ऋषिकेश के एक स्कूल में गुलदार ने चौकीदार के ऊपर हमला करदिया था जिससे वो गम्भीर रूप से घायल हो गया था। हाल ही में गंगोलीहाट से भी गुलदार के हमले की खबर आई है। बता दें कि पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट से 15 किमी की दूरी पर स्थित भूलीगांव में गुलदार ने एक युवक के ऊपर जानलेवा हमला करदिया। सूत्रों के अनुसार राजेन्द्र सिंह भूलीगांव का निवासी है। भरी दोपहरी में वह किसी काम से जा रहा था कि तभी झाड़ियों में घात लगाए गुलदार ने राजेंद्र सिंह के ऊपर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून: आधी रात को स्कूटी लेकर सड़कों पर उतरे मेयर गामा, देखिए फिर क्या हुआ
गुलदार के इस हमले से राजेन्द्र सिंह की सिट्टी-पिट्टी गुल हो गयी। उसमे गुलदार से खुद को बचाने के बहुत प्रयास किये मगर गुलदार ने अपने दांत गड़ा कर और पंजे मार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। राजेन्द्र सिंह के हल्ला मचाने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने जब यह मंजर देखा तो उनके होश उड़ गए। उनके हल्ला मचाने पर गुलदार राजेन्द्र सिंह को खून में लथपथ छोड़ कर वापस जंगलों की ओर भागा। बता दें की लहूलुहान राजेन्द्र को तुरंत ही सीएचसी गंगोलीहाट ले जाया गया। उसके सिर पर बीस टांके और होंठों पर तीन टांके लगे हैं। गुलदार ने बाएं हाथ पर भी पंजों से कई वार किए हैं। घटना के बाद भूलीगांव के निवासियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है और गुलदार के द्वारा हुए खुलेआम हमले के बाद ग्रामीणों के मन में भी डर बैठ गया है।