उत्तराखंड पौड़ी गढ़वालPM MODI LETTER TO CM YOGI ADITYANATH

पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर CM योगी को PM मोदी ने भेजी भावुक चिट्ठी..आप भी पढ़िए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का कल दिल्ली में निधन हो गया था...

CM Yogi Mausi: PM MODI LETTER TO CM YOGI ADITYANATH
Image: PM MODI LETTER TO CM YOGI ADITYANATH (Source: Social Media)

पौड़ी गढ़वाल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। स्व. आनंद सिंह बिष्ट के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला के पास फूलचट्टी में गंगा तट पर किया गया। देश-दुनिया की तमाम हस्तियों ने स्व. आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर शोक जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने संदेश के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने शोक संदेश में लिखा ‘योगी आदित्यनाथ जी। आपके पूज्य लौकिक पिता आनंद सिंह बिष्ट के देवलोकागम का दुखद समाचार मिला। यद्यपि संन्यास जीवन में प्रवृत्त होने के नाते आप समस्त सांसारिक सीमाओं और मोह-बंधनों से मुक्त हो चुके हैं, परंतु आपके पूर्वाश्रम में हुई इस क्षति के बारे में जानकर गहरी पीड़ा हुई। उनके जीवन की सार्थकता का अनुभव हमें सार्वजनिक जीवन में आप जैसे विलक्षण तत्वज्ञानी के सानिध्य से होता है। आप जैसे यशस्वी और कर्मठ पुत्र के पिता के रूप में वे एक गौरव-पुरुष थे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह दिवंगत आत्मा को अपने सानिध्य में शांति प्रदान करें। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके लौकिक और वृहत् धर्म परिवार के साथ हैं। मैं उनके चरणों में अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं’।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: फूलचट्टी घाट पर पंच तत्व में विलीन हुए CM योगी के पिता..देखिए भावुक तस्वीरें
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और सामाजिक संगठनों ने भी आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर शोक जताया। आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड से जन्म का संबंध है। वो पौड़ी के पंचूर गांव में पैदा हुए। यहीं शिक्षा-दीक्षा हासिल की। देश के प्रति समपर्ण और कर्तव्य के प्रति ईमानदारी का पहला सबक उन्होंने इसी देवभूमि से सीखा। सोमवार को उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। वो लंबे वक्त से बीमार थे।

आज फूलचट्टी गंगातट, पौड़ी गढ़वाल में समाजसेवी स्व. श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर पार्थिव शरीर...

Posted by Trivendra Singh Rawat on Monday, April 20, 2020