उत्तराखंड देहरादूनUK government will send 2178 migrants to their districts

उत्तराखंड: अपने-अपने घर लौटेंगे लोग, तैयार है 2178 लोगों की पहली लिस्ट..आप भी देखिए

लॉकडाउन के कारण प्रदेश में ही दूसरे जिलों के लोग फंस रखे हैं जिनकी जिला वापसी के लिए उत्तराखंड सरकार ने सभी आवश्यक तैयारियां कर लीं हैं। देखिए अलग अलग जिलों की लिस्ट..

Dehradun News: UK government will send 2178 migrants to their districts
Image: UK government will send 2178 migrants to their districts (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। लॉकडाउन के बाद से त्रिवेंद्र सरकार जी-जान से बाहरी राज्यों में फंसे उत्तराखंड के निवासियों को वापस लाने में जुटी हुई है। केंद्र सरकार से इजाजत मिलने के बाद एक पल भी देरी न करते हुए उत्तराखंड सरकार ने लोगों की राज्य वापसी की तैयारियां करना शुरू कर दिया है। इसी बीच उत्तराखंड राज्य से एक खुशखबरी आ रही है। एक तरफ जहां बाहर के प्रदेशों में पहाड़ी लोग फंसे हैं, तकरीबन उतनी ही संख्या में प्रदेश के अंदर दूसरे जिलों में लोग फंस रखे हैं। बता दें कि सरकार से गुहार लगाने के बाद आखिरकार प्रदेश के अंदर ही प्रवास किए हुए लोगों को उनके जिलों में सुरक्षित तरीके से पहुंचाया जाएगा। राज्य सरकार ने मुहिम की शुरुआत राजधानी देहरादून से की है। दून में दूसरे जिलों के तकरीबन 2178 लोग फंस रखे हैं। इनमें से अधिकांश वो लोग हैं जिन्होंने पढ़ाई के कारण और व्यवसाय एवं नौकरी के कारण देहरादून में प्रवास किया है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - Breaking: उत्तराखंड में कोरोनावायरस से नहीं हुई महिला की मौत
राज्य सरकार ने राज्य में ही फंसे लोगों की जिले में वापसी के लिए सभी तैयारियां कर लीं हैं। घर वापसी की तैयारी राजधानी दून से होगी। इसके लिए बाकायदा एक लिस्ट तैयार की गई है जिसमें अलग-अलग जिलों के 2178 लोगों का नाम विवरण सहित शामिल किया गया है जो कि देहरादून में फंसे हुए हैं। इसकी सूची परिवहन विभाग को दे दी गई है। सरकार द्वारा परिवहन निगम को प्रवासियों की लिस्ट सौंपने के बाद परिवहन निगम ने भी बिना देरी किए बस चालकों को अलर्ट कर दिया है और ऑर्डर मिलते ही सभी को तैयार रहने को भी कहा है। चलिए आपको आंकड़े बताते हैं कि राजधानी दून में अन्य जिलों के कितने लोग फंसे हुए हैं।
बागेश्वर - 45
चमोली-316
रुद्रप्रयाग-212
अल्मोड़ा-75
चंपावत-19
हरिद्वार-193
नैनीताल- 132
पिथौरागढ़-89
पौड़ी-403
टिहरी- 369
उधमसिंह नगर- 87
उत्तरकाशी-238
यह आंकड़े उन लोगों की संख्या को दर्शाते हैं जो इन जिलों से नाता रखते हैं और राजधानी देहरादून में फंसे हुए हैं। राज्य सरकार इन सभी लोगों को पूरी सुरक्षा के साथ सम्बंधित जिलों में वापस लाएगी जिसमें लॉकडाउन के नियमों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।