उत्तराखंड देहरादूनSuspicious woman reached in mussoorie

उत्तराखंड: मसूरी में संदिग्ध महिला के पहुंचने से हड़कंप, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

महिला कह रही है कि वो ऋषिकेश में काम करती थी, उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके साथ बदसलूकी और मारपीट की। वहीं पुलिस कुछ और ही कह रही है...आगे पढ़िए पूरी खबर

Mussoorie news: Suspicious woman reached in mussoorie
Image: Suspicious woman reached in mussoorie (Source: Social Media)

देहरादून: लॉकडाउन में छूट मिली है, लेकिन कोरोना का संकट टला नहीं है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, बाहर से आने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में मसूरी पुलिस ने बुधवार को शहर में एक संदिग्ध महिला को पकड़ा। Etv की खबर के मुताबिक लॉकडाउन के बीच ये महिला किसी तरह शहर पहुंच गई, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और महिला से पूछताछ शुरू कर दी, लेकिन महिला किसी भी सवाल का सही जवाब नहीं दे सकी। जिसके बाद महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से दून हॉस्पिटल भेज दिया गया। मसूरी के अधिशासी अधिकारी आशुतोष सती ने कहा कि महिला की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। हमने उससे कई सवाल पूछे, लेकिन उसन किसी का ठीक-ठीक जवाब नहीं दिया।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पहाड़ी जिलों में 47 बसों से पहुंचे 1142 लोग..चेहरे पर दिखी खुशी
महिला बार-बार अपनी बातों से पलट रही है। अब महिला को देहरादून के दून अस्पताल भेज दिया गया है। जहां स्क्रीनिंग के बाद उसे क्वारंटीन किया जाएगा। ये तो हुआ अधिकारियों का पक्ष, अब आपको महिला का पक्ष भी बताते हैं। महिला का नाम संगीता बताया जा रहा है, वो यूपी के गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद की रहने वाली है। महिला कह रही है कि वो ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला के पास काम करती थी। महिला ने ऋषिकेश पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उसने कहा कि ऋषिकेश में पुलिस ने उससे बदसलूकी की, मारपीट भी की। जिसके बाद वो ऋषिकेश से मसूरी के लिए पैदल चल पड़ी। वो सुबह ऋषिकेश से निकली और शाम तक मसूरी पहुंच गई। इस तरह महिला के मुताबिक वह ऋषिकेश से मसूरी पैदल चलकर आई है। पुलिस ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार लग रही है, उसे इलाज के लिए दून अस्पताल भेजा गया है।