उत्तराखंड ऋषिकेशBrazilian man committed suicide in rishikesh

उत्तराखंड: प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत..विदेशी युवक ने आश्रम में फांसी लगाकर दी जान

ब्राजील का रहने वाला युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक आश्रम में रह रहा था। कुछ दिन पहले युवक की गर्लफ्रेंड उसे छोड़कर चली गई। जिससे परेशान युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली...

Rishikesh suicide: Brazilian man committed suicide in rishikesh
Image: Brazilian man committed suicide in rishikesh (Source: Social Media)

ऋषिकेश: ऋषिकेश में विदेशी युवक की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हुआ। युवक की गर्लफ्रेंड उससे दूरी बनाने लगी थी। युवक से उसकी ये बेरूखी बर्दाश्त नहीं हुई और उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार को युवक की लाश एक आश्रम के कमरे में फंदे से लटकी मिली। विदेशी युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने खुदकुशी की वजह बताई है। मरने वाला युवक ब्राजील का रहने वाला था। घटना मुनि की रेती थाना क्षेत्र की है। जहां विदेशी युवक बीते 17 मार्च से शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम में ठहरा हुआ था। युवक की गर्लफ्रेंड भी उसके साथ रह रही थी। कुछ दिन तक सब ठीक रहा, फिर एक दिन युवती अचानक युवक को छोड़कर चली गई। वो कुछ दिनों से आश्रम में अलग कमरा लेकर रह रही थी। युवक गर्लफ्रेंड से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - पहाड़ से खौफनाक खबर..जंगल में मिला मानव कंकाल, बड़ी मर्डर मिस्ट्री का अंदेशा
गर्लफ्रेंड के चले जाने के बाद वो डिप्रेशन में रहने लगा। उसने युवती को मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी। परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अपनी महिला मित्र से बिछड़ने की बात लिखी है। मरने वाले युवक की शिनाख्त लिएंड्रा केपी बारबे पेट्रा के रूप में हुई, वो ब्राजील का रहने वाला था। लिएंड्रा ने अपने टैब में गर्लफ्रेंड के लिए एक भावुक संदेश लिखा है। इसमें उसने गर्लफ्रेंड की ओर से दूरी बनाने की वजह से खुदकुशी करने की बात लिखी है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, मृतक के परिजनों को सूचना भिजवाने के लिए ब्राजील दूतावास को सूचित कर दिया गया है।