उत्तराखंड देहरादूनLandslide on Mussoorie Dehradun Road

उत्तराखंड: भारी भूस्खलन के चलते देहरादून-मसूरी रोड बंद

खबर है कि भारी भूस्खलन की वजह से देहरादून मसूरी मार्ग बंद हो गया है। बताया जा रहा कि भट्टे के पास भूस्खलन आया है और इस वजह से देहरादून मसूरी मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

Mussoorie Dehradun Road: Landslide on Mussoorie Dehradun Road
Image: Landslide on Mussoorie Dehradun Road (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भारी भूस्खलन की वजह से देहरादून मसूरी मार्ग बंद हो गया है। खबर है कि भट्टे के पास भूस्खलन आया है और इस वजह से देहरादून मसूरी मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बताया जा रहा है कि सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मसूरी तक वोल्वो बस पहुंचाने के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क के चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। इसके लिए पहाड़ काटा जा रहा है और इस वजह से यहां भूस्खलन हुआ है। खबर है कि इस वजह से देहरादून मसूरी मार्ग बंद हो गया है। इस बारे में आगे जो भी जानकारी होगी, हम आप तक जरूर पहुंचाएंगे।