उत्तराखंड के कला जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर है। उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक और गीतकार जीत सिंह नेगी नहीं रहे। 1 हफ्ते के भीतर उत्तराखंड के कला जगत को दूसरा झटका है जब दूसरा बड़ा सितारा स्वर्ग सिधार गया। आपको बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड के प्रसिद्ध जनकवि और लोक गायक हीरा सिंह राणा का निधन हुआ था। बताया गया है कि जीत सिंह नेगी लंबे वक्त से अस्वस्थ थे। उन्होंने सात दशक तक संगीत की सेवा की है। उन्होंने आकाशवाणी से कई लोकप्रिय गीत गाये।1960 और 70 के दशक के वे लोकप्रिय गायक रहे। जीत सिंह नेगी के भूले बिसरे गीतों को बाद में नरेंद्र सिंह नेगी ने भी स्वर देकर एक कैसेट में पिरोया था। आगे हम आपको उनका एक गीत भी दिखा रहे हैं, जिसे नरेन्द्र सिंह नेगी जी ने गाया था। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और रविवार को देहरादून स्थित अपने आवास पर उन्होंने आखिरी सांस ली। साल 1925 में जीत सिंह नेगी जी का जन्म पौड़ी गढ़वाल में हुआ था। 95 वर्ष की आयु में वह हम सभी को छोड़ कर चले गए।
जीत सिंह नेगी के गीत तू होली बीरा, काली रतब्योन, बोल बौराणी क्या तेरो नौं च आदि बेहद प्रसिद्ध गीतों में से थे। उनमें से एक गीत ये भी है।
YouTube चैनल सब्सक्राइब करें -
|
|