उत्तराखंड में आए दिन हादसे बढ़ रहे हैं। लगातार होते हादसों से जगह जगह कोहराम मचा हुआ है। इस बीच उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि चमोली जिले में जोशीमठ औली मार्ग पर सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा सुनील बैंड के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि सेना का वाहन सड़क से 20 मीटर नीचे गिरा है। इस हादसे नया सेना के 2 जवानों के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और तुरंत ही रेस्क्यू करने के लिए वहां पर ITBP टीम पहुंची। घायलों को सेना की एंबुलेंस से आर्मी अस्पताल पहुंचाया गया। यह रेस्क्यू ऑपरेशन आइटीबीपी के जवानों द्वारा चलाया गया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पुस्ता ढहने जाने की वजह से यह हादसा हुआ है।
मौके पर पहुंचे प्रशिक्षु हिमवीर
1
/
2
वाहन जब खाई में गिरा तो हिमवीर उनकी मदद के लिए देवदूत बनकर सामने आए। ITBP के हिमवीरों ने एक मिनट की भी देरी न करते हुए फुर्ती से बचाव कार्य शुरू किया।
हादसे में दो जवान घायल
2
/
2
हादसे में सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। जवानों के हाथ पैरों में चोटें आई हैं। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि सड़क का पुश्ता धंसने से वाहन खाई में जा गिरा।