उत्तराखंड देहरादूनCoronavirus 228 people killed in Uttarakhand

उत्तराखंड में कोरोना से अब तक 228 लोगों की मौत, देखिए हर जिले के आंकड़े

स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में अबतक कोरोना की वजह से 228 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं। पढ़िए ताजा रिपोर्ट

Coronavirus in uttarakhand: Coronavirus 228 people killed in Uttarakhand
Image: Coronavirus 228 people killed in Uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के कारण पैदा हो रही परिस्थितियां चिंताजनक हैं। राज्य में आंकड़ें बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं। 17 हजार से अधिक लोगों को अपनी चपेट में लेता हुआ यह संक्रमण बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रहा है। अबतक राज्य में 17,277 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। एक ओर कोरोना के आंकड़ें तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राज्य में कोरोना के कारण हो रही मृत्यु के आंकड़ों में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। हर दिन राज्य में कोरोना के कारण लोग दम तोड़ रहे हैं। बीते 27 अगस्त को राज्य में 9 लोगों की मृत्यु हुई। 9 में से 8 मरीजों ने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ा है जिसके बाद अस्पताल प्रशासन में कोहराम मचा हुआ है। वहीं 1 मरीज की हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भी मृत्यु हुई है। अब पहले जरा हर जिले में मौत के आंकड़े देख लीजिए।
अल्मोड़ा जिले में अबतक 2 व्यक्तियों की मृत्यु हुई
बागेश्वर जिले में अबतक 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई
चंपावत जिले में अबतक 2 व्यक्ति की मृत्यु हुई
देहरादून जिले में अबतक 113 व्यक्तियों की मृत्यु हुई
हरिद्वार जिले में अबतक 37 व्यक्तियों की मृत्यु हुई
नैनीताल जिले में अबतक 44 व्यक्तियों की मृत्यु हुई
पौड़ी गढ़वाल में अबतक 4 व्यक्तियों की मृत्यु हुई
पिथौरागढ़ में अबतक 2 व्यक्तियों की मृत्यु हई
रुद्रप्रयाग जिले में अबतक 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई
टिहरी गढ़वाल में अबतक 2 व्यक्तियों की मृत्यु हुई
यूएसनगर नगर में अबतक 18 व्यक्तियों की मृत्यु हुई
उत्तरकाशी में अबतक 2 व्यक्ति की मृत्यु हुई

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - बाहर से उत्तराखंड आने वालों के लिए जरूरी खबर, बिना ई-पास के एंट्री नहीं..जानिए खास बातें
अब आंकड़ें बढ़कर 228 पहुंच गए हैं। जी हां, 228 का आंकड़ा कम नहीं होता। बीते 27 अगस्त को राज्य में जिन 9 लोगों की मृत्यु हुई उन सभी संक्रमितों की उम्र 50 वर्ष से अधिक थी। मिली गई जानकारी के मुताबिक संक्रमित मरीज कोरोना होने से पहले भी कई बीमारियों से जूझ रहे थे। बीते 27 अगस्त को एम्स ऋषिकेश में 8 लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। इनमें से एक महिला की उम्र 50 वर्ष थी, दूसरी महिला की उम्र 56 वर्ष थी जिनको पहले से ही डायबिटीज थी। उसके बाद उनको कोरोना हुआ और उनकी कल मृत्यु हो गई। वहीं तीसरी महिला की उम्र 55 वर्ष की थी। एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की भी एम्स ऋषिकेश में बीते गुरुवार को मृत्यु हो गई। वे भी कोरोना के अलावा कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। इसी के साथ एक 69 वर्षीय बुजुर्ग की भी ऋषिकेश में। इनके अलावा एक 65 वर्षीय महिला की और एक 51 वर्षीय महिला ने भी कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। कुछ दिनों से मृत्यु दर में काफी अधिक इजाफा हुआ है जो कि स्वास्थ्य विभाग और राज्य सरकार की चिंता बढ़ा रहा है। अब तक 228 लोग कोरोनावायरस जिंदगी की जंग हार चुके हैं। एम्स ऋषिकेश में अब तक सबसे अधिक मृत्यु दर्ज हुई है। चिंताजनक बात है कि देहरादून जिले में परिस्थितियां काफी खराब हो रखी है। देहरादून जिले में अब तक सबसे अधिक मृत्यु हुई है। प्रदेश में हुई 228 मृत्यु में से केवल देहरादून में ही 113 मृत्यु की पुष्टि हुई है जो कि अच्छा संकेत नहीं है। वही अब पूरे उत्तराखंड में केवल चमोली ही एक ऐसा जिला बचा है जहां पर कोरोना के कारण एक भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।