उत्तराखंड नैनीतालUttarakhand: Lalkuan MLA coronavirus infected

उत्तराखंड में अब विधायक और नेता निकले कोरोना पॉजिटिव..पढ़िए पूरी खबर

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुमित हृदयेश और लाल कुआं के विधायक नवीन दुम्का के अंदर कोरोना की पुष्टि हुई है।

Coronavirus in uttarakhand: Uttarakhand: Lalkuan MLA coronavirus infected
Image: Uttarakhand: Lalkuan MLA coronavirus infected (Source: Social Media)

नैनीताल: उत्तराखंड में कोरोना के कारण उत्पन्न हो रही परिस्थितियां बेहद चिंताजनक हैं। राज्य में कोरोना वायरस के आंकड़ें 22 हजार को पार कर चुके हैं। दिन-प्रतिदिन कोरोना के केसों में बढ़ोतरी हो रही है। बीते गुरुवार को उत्तराखंड में कोरोनावायरस के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए। बता दें कि बीते गुरुवार को राज्य में कुल 946 नए कोरोनावायरस मरीज मिले हैं। हालांकि 508 मरीज बीते गुरुवार को स्वस्थ भी हुए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना के कारण हो रही मृत्यु के आंकड़ें तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते गुरुवार को राज्य में 9 लोगों को कोरोना ने अपना शिकार बना लिया जिसके बाद मृत्यु के आंकड़ें बढ़कर 300 पहुंच गए हैं। उत्तराखंड में आम लोगों के साथ अब जनप्रतिनिधि भी तेजी से कोरोनावायरस की चपेट में आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सवालों की आउटसोर्सिंग या किटकिनदारी? पढ़िए इन्द्रेश मैखुरी का ब्लॉग
हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और उनके पुत्र विकास भगत समेत पूरे परिवार के लोग कोरोनावायरस पाए गए थे। उनको फिलहाल होम आइसोलेट किया गया है। इसके बाद अब ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुमित हृदेश और लाल कुआं के विधायक नवीन दुम्का भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों ने बीते गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी। सुमित हृदयेश ने फेसबुक पोस्ट कर अपने पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को उनको खाने में स्वाद और उसकी खुशबू महसूस नहीं हो रही थी जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया जिसमें वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब उन्होंने आरटीपीसीआर जांच भी कराई है जिसकी रिपोर्ट आने तक वे 3 दिन तक आइसोलेशन में रहेंगे।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - रुद्रप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा.. पोस्टमास्टर की मौत, सहकर्मी की हालत नाजुक
वहीं लालकुआं के विधायक नवीन दुम्का भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी रिपोर्ट भी बीते गुरुवार को पॉजिटिव आई है नवीन दुम्का ने यह अपील की है कि उनके संपर्क में आने वाले सभी लोग जल्द से जल्द क्वारंटाइन हो जाएं और जल्द से जल्द जांच कराएं। वहीं भाजपा महानगर कार्यालय को भी 8 सितंबर तक बंद रखने के आदेश दिए। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने सभी पदाधिकारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश दिए हैं। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने बताया कि मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी और पार्षद आलोक कुमार के अंदर कोरोना के लक्षण मिलने के बाद उनका टेस्ट करवाया गया जिसमें दोनों पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के संपर्क में आने वाले कई अन्य लोगों के भी पॉजिटिव आने की आशंका है जिसके बाद 8 सितंबर तक दफ्तर को बंद करके उसको सैनिटाइज करवाया जा रहा है।