उत्तराखंड नैनीतालStudent shot himself in Nainital

उत्तराखंड: ग्राफिक एरा के छात्र ने रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली..21 साल की उम्र में खुदकुशी

21 साल का वैभव ग्राफिक एरा से बीटेक कर रहा था। गुरुवार रात ना जाने ऐसा क्या हुआ, जिसने वैभव को अपनी जान लेने पर मजबूर कर दिया। आगे पढ़िए पूरी खबर

Nainital News: Student shot himself in Nainital
Image: Student shot himself in Nainital (Source: Social Media)

नैनीताल: नैनीताल के भीमताल में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। क्षेत्र में रहने वाले एक छात्र ने घर पर रखी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या की वजह सामने आ सके। घटना नौकुचियाताल क्षेत्र की है। जहां बोहरा गांव में विवेक शर्मा का परिवार रहता है। उनका 21 वर्षीय बेटा वैभव शर्मा ग्राफिक एरा से बीटेक कर रहा था। गुरुवार रात ना जाने ऐसा क्या हुआ, जिसने वैभव को अपनी जान लेने पर मजबूर कर दिया। देर रात साढ़े तीन बजे वैभव ने घर में रखी रिवॉल्वर उठाई और खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन वैभव के कमरे की तरफ दौड़ पड़े। वहां का मंजर भयानक था।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून में भीषण हादसा...तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को रौंदा, युवक की मौत
वैभव फर्श पर तड़प रहा था। कमरे में हर तरफ खून ही खून बिखरा था। परिजन वैभव को रात में ही भीमताल सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन वैभव बच नहीं सका। उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि वैभव ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस वैभव के परिजनों से पूछताछ कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि वैभव के पिता विवेक शर्मा खुद का गेस्ट हाउस चलाते हैं। परिवार में किसी तरह की परेशानी नहीं थी। वैभव पर सब जान छिड़कते थे। वो भीमताल स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा था। वैभव की मौत के बाद परिजन सदमे में हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।