उत्तराखंड रुद्रप्रयागMurder for dowry in Rudraprayag

गढ़वाल में दहेज की खातिर एक बेटी की हत्या..ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

एक पिता ने अपनी बेटी खो दी और आरोप है कि सुसराल वालों ने दहेज के लिए उसे जान से मार डाला।

Rudraprayag Police: Murder for dowry in Rudraprayag
Image: Murder for dowry in Rudraprayag (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर उत्तराखंड में ये हो क्या रहा है? मानवीय संवेदनाएं मर सी गई हैं? इंसान की जान से प्यारी धन और दौलत हो गई है? खासतौर पर अब गढ़वाल से ऐसी खबरों का आना वास्कव में कई प्रश्नचिह्न खड़े करता है। आज जिस खबर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वो एक बेटी के पिता का दर्द है, जो अब रह रहकर आंखों से झलक आता है। एक पिता ने अपनी बेटी खो दी और आरोप है कि सुसराल वालों ने दहेज के लिए उसे जान से मार डाला। ये खबर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखण्ड के बांगर पट्टी के पंचायत बधाणी की है। यहां कि निवासी करण सिंह पुत्र शंकर ने अपनी नव विवाहिता पुत्री के ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में उप जिलाधिकारी को तहरीर भी है। मृतका के पिता का कहना है कि उनकी पुत्री उमा का विवाह पाला कौराली गांव निवासी अनुज सिंह पुत्र रघुवीर सिंह के साथ 16 जून 2020 को हुआ था। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - ऋषिकेश में बेकाबू वाहन ने स्कूटी को रौंदा..पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
बेटी के पिता का कहना है कि उनकी बेटी को शुरू से ही दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था ससुरालियों ने उनसे 2 लाख की मांग की थी। उन्होंने बेटी के ससुरालियों को कहा था कि अभी उनकी स्थिति अच्छी नहीं है जब कुछ आएगा तो वे जरूर उनको देंगे। 27 सितंबर 2020 को सुबह 7 बजे उनकी बेटी का फोन आया था वो रो रही थी। उसका कहना था कि उसे परिवार वाले परेशान कर रहे हैं। उसी दिन सुबह 9 बजे दामाद का फोन आया कि उनकी बेटी मर चुकी है। मामला संगीन है और इस बारे में उपजिलाधिकारी N. S.नगन्याल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है राजस्व उप निरीक्षक बुढ़ाना को जांच सौपी गई है। अब सवाल ये है कि क्या पुलिस इस मामले में सही तरह से जांच कर अपराधइयों को सामने लाएगी? एक बेटी तो चली गई लेकिन आखिर उसकी मौत कैसे हुई? इस बात का पता लगाना बेहद जरूर है।