उत्तराखंड देहरादूनDehradun Sahaspur Missbehave Case Update

देहरादून गैंगरेप केस में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मेडिकल रिपोर्ट देखकर हर कोई हैरान

पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी हुई, अब इस मामले में नई बात पता चली है। आगे पढ़िए पूरी खबर

Arun Mohan Joshi: Dehradun Sahaspur Missbehave Case Update
Image: Dehradun Sahaspur Missbehave Case Update (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून का सहसपुर क्षेत्र। शनिवार देर रात यहां एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया। घटना का पता चलते ही डीआईजी अरुण मोहन जोशी खुद घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित महिला की शिकायत पर उसी दिन 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था, अब इस मामले में नई बात पता चली है। पुलिस का दावा है कि मेडिकल रिपोर्ट में पीड़ित के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई। रविवार को पीड़ित का मेडिकल कराया गया। जिसमें महिला में बाहरी और अंदरूनी चोट के निशान नहीं मिले। शरीर पर संघर्ष के निशान भी नहीं हैं। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। वहीं महिला के पिता ने एक अलग बात बताई है। युवती के पिता ने मेडिकल टीम को लिखित में दिया कि उनकी बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसका इलाज चल रहा है। उनकी बेटी के साथ किसी तरह की कोई घटना नहीं हुई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने साइकेट्रिक टीम भी बुलाई। जिसने पीड़ित की काउंसलिंग की। पीड़ित के मेडिकल के दौरान गांधी अस्पताल में पुलिस की दो महिला अधिकारी भी मौजूद रहीं। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि पीड़ित जो घटनास्थल और समय बता रही है। वो उस जगह पर बताए गए समय पर थी या नहीं। इसके लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - पहाड़ के स्कूलों में ये क्या हो रहा है? कागजों में खेल के मैदान...हकीकत में कुछ और
पीड़ित महिला मूलरूप से शाहजहांपुर (यूपी) की रहने वाली है। वो सेलाकुई क्षेत्र में अपने पिता के साथ रहती है। महिला के पिता लोडर चालक हैं। महिला शनिवार को देर रात थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि वह देर शाम सेलाकुई और सहसपुर के बीच पुल के पास से गुजर रही थी। तभी वहां मौजूद तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी खुद सहसपुर थाने पहुंचे थे, लेकिन रविवार को जब महिला का मेडिकल कराया गया तो पूरी कहानी पलट गई। इस दौरान पीड़ित के पिता भी साथ थे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से बीमार है। उसके साथ किसी तरह की घटना नहीं हुई। मेडिकल में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। बहरहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रख मामले की जांच कर रही है।