उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक भीषण हादसा हुआ है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां शवयात्रा पर जा रहा वाहन नेशनल हाईवे पर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सड़क हादसे में बच निकलना या जिंदगी महफूज रहना बड़ी बात होती है। खासकर भीषण सड़क हादसों में किसी की जान पल में चली जाती है तो वहीं कई बार चमत्कार से लोगों की जान भी बच जाती है। पिथौरागढ़ हादसे में भी चमत्कार ने यात्रियों की जान बचा ली। वाहन में सवार वो पांचों लोग भाग्यशाली निकले, जिनकी जान जाते-जाते बची। उन्हें चोट जरूर लगी है, लेकिन शुक्र है कि किसी की जान नहीं गई। जानकारी के मुताबिक बीते दोपहर एक वाहन शव यात्रा लेकर मढ़सिलौली गांव से रामेश्वर घाट की ओर जा रहा था। गाड़ी जैसे ही चुपकोट बैंड के पास पहुंची। ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद बेकाबू वाहन सड़क पर ही पलट गया। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। वाहन में सवार लोग दर्द से तड़पने लगे। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: सफल हुई टेस्टिंग..नवंबर से कीजिए भारत के सबसे लंबे सस्पेंशन ब्रिज पर सफर
सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी दरबान सिंह मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस बुलाकर घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। कुछ यात्रियों को मामूली चोट लगी थी। जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद अन्य यात्री शवयात्रा लेकर घाट को रवाना हो गए। जबकि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में पवन, मनोहर, दीपक और हेमराज समेत 5 लोग शामिल हैं। सभी का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि चुपकोट बैंड के पास चालक से मोड़ काटने में गलती हो गई। जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि वाहन खाई में नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वाहन के सड़क किनारे पलट जाने से उसमें सवार यात्रियों की जान बच गई।