उत्तराखंड रुद्रप्रयागTunnel repair work in Rudraprayag

केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें, 5 नवंबर से शुरू होगा वन-वे ट्रैफिक..जानिए नया रूट

गौरीकुंड हाईवे पर बनी सुरंग की मरम्मत से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि 45 दिन तक वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू होने से शहर को जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

Rudraprayag News: Tunnel repair work in Rudraprayag
Image: Tunnel repair work in Rudraprayag (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग वासियों के लिए एक जरूरी खबर है। पांच नवंबर से शहर में वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू हो जाएगी। ये व्यवस्था अगले 45 दिनों तक लागू रहेगी। इस दौरान रुद्रप्रयाग शहर में वनवे ट्रैफिक रहेगा। जो लोग केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले हैं, वो भी कृपया ध्यान दें। केदारनाथ की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को जवाड़ी बाईपास से होकर जाना पड़ेगा। अब तक केदारनाथ जाने वाली गाड़ियां संगम बाजार से होते हुए केदारनाथ जाती थीं। लेकिन 5 नवंबर से गाड़ियां जवाड़ी बाईपास की तरफ से केदारनाथ भेजी जाएंगी। ट्रैफिक डायवर्ट करने की वजह भी आपको बताते हैं। दरअसल रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड हाईवे पर संगम बाजार में स्थित सुरंग का ट्रीटमेंट किया जाना है। इस सुरंग को बने हुए कई दशक हो गए हैं। ट्रीटमेंट और रखरखाव के अभाव में सुरंग जर्जर हो गई है। अब सुरंग की हालत सुधारी जाएगी। इसका ट्रीटमेंट किया जाएगा। सुरंग के ट्रीटमेंट की जिम्मेदारी एनएच लोनिवि रुद्रप्रयाग डिविजन को दी गई है। ट्रीटमेंट कार्य के चलते सुरंग के जरिए होने वाली आवाजाही को रोकना पड़ेगा। निर्माण कार्य 5 नवंबर से शुरू होगा और अगले 45 दिन तक चलेगा। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - देहरादून में 32 जगहों पर चली निगम की जेसीबी, ध्वस्त किया गया अतिक्रमण
इस दौरान रुद्रप्रयाग शहर का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। शहर में वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। आपको बता दें कि रुद्रप्रयाग शहर में साठ के दशक में 60 मीटर लंबी सुरंग बनाई गई थी। सुरंग को बने हुए कई साल हो गए हैं। ये कई जगह पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। एनएच ने पहले भी सुरंग की कई बार मरम्मत कराई है, लेकिन सही तरीके से काम ना होने की वजह से सुरंग जर्जर हालत में है। यहां ईंट और कंक्रीट टूटकर गिरने का अंदेशा बना हुआ है। बरसात में हालत और खराब हो जाती है। यही वजह है कि अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सुरंग के ट्रीटमेंट की योजना बनाई है। एनएच लोनिवि खंड रुद्रप्रयाग सुरंग का ट्रीटमेंट कराएगा। जिस पर 25 लाख रुपये खर्च होंगे। पांच नवंबर से काम शुरू हो जाएगा। 45 दिन तक सुरंग से ट्रैफिक बंद रहेगा। केदारघाटी की तरफ जाने वाली गाड़ियों को जवाड़ी बाईपास से भेजा जाएगा। सुरंग की मरम्मत से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि 45 दिन तक वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू होने से शहर को जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है। बदरीनाथ से जाने वाली गाड़ियों और श्रीनगर से आने वाली गाड़ियों की एक साथ आवाजाही से शहर में जाम की स्थिति बन सकती है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन जाम की समस्या से निपटने की तैयारी में जुटा है।