उत्तराखंड देहरादूनCase filed against 6 people including medical officer in Dehradun

देहरादून में महिला की मौत से हड़कंप..6 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

देहरादून स्थित वसंत विहार की पुलिस ने एक महिला को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के मामले में ईएसआई अस्पताल के एक मेडिकल अफसर समेत छह लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया है

Dehradun News: Case filed against 6 people including medical officer in Dehradun
Image: Case filed against 6 people including medical officer in Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: आत्महत्या महज आत्म नहीं होती, उससे जुड़े कई पहलू होते हैं। कई ऐसी चीजें होती हैं जो व्यक्ति को जान देने के लिए मजबूर करती हैं। कोई व्यक्ति आत्महत्या करता है तो अपने पीछे कई उलझे हुए सवाल छोड़ जाता है, मगर फिर सवाल सुलझने लगते हैं और आखिर सत्य दुनिया के सामने आ ही जाता है। देहरादून के वसंत विहार में भी कुछ ऐसा हुआ। वसंत विहार की पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मृत्यु के मामले में ईएसआई अस्पताल के एक मेडिकल अफसर समेत छह लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन 6 लोगों के ऊपर महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। क्या आपको याद है कि बीते 27 अक्टूबर को वसंत विहार क्षेत्र में एक मेडिकल अफसर की पत्नी पूजा का सुसाइड का मामला सामने आया था। पूजा का शव कमरे के बाहर फंदे पर लटका पड़ा हुआ मिला था। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया और इस मामले में चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग बताया था।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कोरोना काल में नौकरी गई..युवक ने शुरू की मशरूम की खेती..अब अच्छी कमाई
मगर इस पूरे प्रकरण में एक दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ जिसने पूरे केस का रूप बदल दिया। पुलिस ने मृतका के पति समेत छह जनों के ऊपर उसको आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप दर्ज किया है। मृतका के पिता ने खुद पुलिस में तहरीर दी है। बीते 1 नवंबर को पूजा के पिता धूम सिंह जो कि ग्राम सालिहर साल्हापुर के निवासी हैं उन्होंने कोतवाली गंगनहर रुड़की में अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने तहरीर में बताया कि उनके दामाद सनोद समेत उसके घर वालों ने उसकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया है और मानसिक प्रताड़ना दी है जिसके चलते उसकी बेटी ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि महारानी बाग फेस टू में किराए के मकान पर रहने वाले सनोद भगवानपुर सेलाकुई में ईएसआई अस्पताल में मेडिकल अफसर हैं। उनके ससुर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर उनके ऊपर अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। उनके अलावा उनके पिता सोहन वीर और 4 अन्य सदस्यों पर भी पूजा को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मनोज समेत छह लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया है और गहराई से मामले की जांच कर रही है।