उत्तराखंड पौड़ी गढ़वालfirst heritage city of Uttarakhand to be built in Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल में बनेगी उत्तराखंड की पहली हेरिटेज सिटी..CM का बड़ा ऐलान, ब्लू प्रिंट तैयार

सांस्कृतिक नगरी होने के बावजूद पौड़ी पर्यटन मानचित्र पर वो जगह हासिल नहीं कर पाया, जिसका वो हकदार है। उम्मीद है हेरिटेज सिटी बनने के बाद पौड़ी को उसका खोया हुआ सम्मान दोबारा हासिल हो सकेगा।

Pauri Garhwal Heritage City: first heritage city of Uttarakhand to be built in Pauri Garhwal
Image: first heritage city of Uttarakhand to be built in Pauri Garhwal (Source: Social Media)

पौड़ी गढ़वाल: गढ़वाल की सांस्कृतिक नगरी पौड़ी। जल्द ही इसे उत्तराखंड के पहले हेरिटेज शहर के तौर पर जाना जाएगा। इस तरह पौड़ी गढ़वाल के खाते में एक विशेष उपलब्धि जुड़ने वाली है। सांस्कृतिक नगरी होने के बावजूद पौड़ी शहर पर्यटन मानचित्र पर वो जगह हासिल नहीं कर पाया, जिसका वो हकदार है। उम्मीद है हेरिटेज सिटी बनने के बाद पौड़ी को उसका खोया हुआ गौरव और सम्मान दोबारा हासिल हो सकेगा। पौड़ी को प्रदेश के पहले हेरिटेज शहर के तौर पर डेवलप करने की तैयारी है। योजना का ब्लूप्रिंट तैयार हो गया है। त्रिवेंद्र सरकार की पहल पर योजना पर तेजी से काम हो रहा है। कुछ समय पहले पौड़ी दौरे पर आए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पौड़ी को हेरिटेज शहर बनाने की घोषणा की थी। अब घोषणा को अमलीजामा पहनाने की तैयारी पूरी हो गई है। सीएम की घोषणा को लेकर पौड़ी जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि पौड़ी को हेरिटेज शहर बनाने के लिए उनकी ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इसका इस्टीमेट बनकर तैयार हो चुका है। ब्लूप्रिंट भी बनकर तैयार है। सबकुछ योजना के अनुसार हुआ तो जल्द ही पौड़ी को हेरिटेज सिटी के तौर पर पहचाना जाएगा। योजना के तहत शहर में क्या-क्या काम होंगे, ये भी बताते हैं। पौड़ी के अपर बाजार, मॉल रोड, धारा रोड और दूसरे बाजारों को हेरिटेज स्ट्रीट के तौर पर विकसित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: 3 दिन बाद खाई में मिली लापता फौजी की लाश..पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल गया था
मुख्य स्टेशन से अपर बाजार जाने वाली रोड की सभी दुकानें फसाड लाइटिंग से सजाई जाएंगी। शहर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए यहां होने वाले निर्माण कार्य पहाड़ी शैली के अनुसार कराए जाएंगे। इस तरह आने वाले वक्त में पौड़ी शहर हेरिटेज शहर और यहां के बाजार हेरिटेज स्ट्रीट के तौर पर विकसित होंगे। जिससे पौड़ी की पर्यटन मानचित्र पर अलग पहचान बनेगी। यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। पौड़ी जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जरूरत सिर्फ इन संभावनाओं को हकीकत में तब्दील करने की है। शासन और प्रशासन की तरफ से इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में हाल में पौड़ी गढ़वाल में 4 दिवसीय साहसिक खेल महोत्सव आयोजित किया गया। अब पौड़ी शहर को हेरिटेज सिटी के तौर पर डेवलप करने की तैयारी है।