उत्तराखंड देहरादूनSuresh Bhatt becomes Uttarakhand Pradesh BJP General Secretary

उत्तराखंड बीजेपी में प्रदेश महामंत्री बने सुरेश भट्ट, तेज हुई चुनाव की तैयारियां

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सुरेश भट्ट को भाजपा उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।

Suresh Bhatt BJP: Suresh Bhatt becomes Uttarakhand Pradesh BJP General Secretary
Image: Suresh Bhatt becomes Uttarakhand Pradesh BJP General Secretary (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। हर एक पार्टी अपनी अपनी तरफ से जीत हासिल करने की कोशिश में जुट गई है। पार्टियों में अदला बदली का दौर भी चल पड़ा है। ऐसे में उत्तराखंड बीजेपी से एक बड़ी खबर है। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सुरेश भट्ट को भाजपा उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। इससे पहले सुरेश भट्ट हरियाणा में भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन)थे। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि सुरेश भट्ट के प्रदेश महामंत्री बनने से उत्तराखंड में संगठन को और गति मिलेगी। इसके अलावा उनके अनुभव का लाभ प्रदेश बीजेपी को प्राप्त होगा। इसके अलावा बीजेपी मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि उत्तराखंड बीजेपी में प्रदेश महामंत्री के तीन पद हैं। इनमें से एक पद रिक्त चल रहा था। इस रिक्त पद प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सुरेश भट्ट की नियुक्ति की गई है। देखना है कि सुरेश भट्ट के आने के बाद प्रदेश बीजेपी को कितनी ताकत मिलती है।
यह भी पढ़ें - पहाड़ में दुखद हादसा..बारात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 2 लोगों की मौत..6 की हालत गंभीर