नैनीताल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने सबके बीच में हड़कंप मचा दिया है। नैनीताल में बीती देर रात को एक मल्टी बिल्डिंग स्टोरी में भीषण आग लग गई और उस आग में एक अपाहिज बुजुर्ग जिंदा जल गए और उनकी मृत्यु हो गई। बता दें कि मृतक पैरालाइज्ड थे और आग लगने के दौरान वे भाग नहीं पाए। वहीं दो अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आग लगने का कारण हीटर और ब्लोअर में शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। दोनों घायलों को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है। आग पर बहुत मुश्किल से काबू पाया गया। आग लगने की सूचना मिलने पर चंदन आर्य समेत दमकल कर्मचारियों की टीम और कोतवाली पुलिस थाने लोगों की मदद से तकरीबन 1 घंटे के बाद आग पर काबू पा सके। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आग कितनी भीषण आग लगी थी।
यह भी पढ़ें - देवभूमि के कमलेश्वर महादेव..यहां खड़रात्रि पूजा से होती है संतान प्राप्ति!
चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं और बताते हैं कि इतनी भीषण आग आखिर कैसे लगी। नैनीताल के मल्लीताल बाजार में स्थित मामू स्वीट्स के ऊपर की मंजिल में रात को तकरीबन ढाई बजे हीटर में शॉर्ट सर्किट के कारण जबरदस्त आग लग गई। इस हादसे में पूरा घर जलकर राख हो गया। 4 मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर आग लगी थी जिसमें 64 वर्षीय रविंद्र सिंह बिष्ट की झुलस कर बेहद दर्दनाक मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि रविंद्र सिंह बिष्ट पैरालाइज थे और आग लगने के दौरान वे वहां से भाग नहीं पाए और भीषण आग में झुलस कर उनकी मृत्यु हो गई। जबकि हादसे में मकान मालिक हरेंद्र बिष्ट और एक और अन्य व्यक्ति बुरी तरह झुलस गए हैं। हादसे के बाद दोनों को बीडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में बर्फीला तूफान..कड़ाके की ठंड बढ़ने के आसार
आग लगने की वजह हीटर में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। जैसे ही आग लगी तो आसपास के लोगों ने तुरंत ही दमकल विभाग समेत पुलिस अधिकारियों को इस बात की सूचना दी। मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया जा सका। बता दें कि दमकल विभाग ने तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू किया। दमकल विभाग की सक्रियता की वजह से ही आसपास के अन्य मकान और दुकान के साथ पंजाब नेशनल बैंक की शाखा भी जलते-जलते बच गई। आग बुझाने में दमकल विभाग को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। 1 घंटे के बाद जाकर भीषण आग पर काबू पाया गया। तीन दमकल वाहन आग बुझाने के लिए भेजे गए तो बिजली व केबल के तार की वजह से वे आगे नहीं बढ़ पाए जिसके बाद छोटे वाहनों को आगे ले जाया गया और तब जाकर कहीं दमकल विभाग ने आग पर नियंत्रण पाया। वहीं हादसे में 64 वर्षीय पैरालाइज बुजुर्ग रविंद्र सिंह बिष्ट की दर्दनाक मृत्यु के बाद से मातम पसरा हुआ है। आग में झुलसे दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।