उत्तराखंड टिहरी गढ़वालManglesh dabral admitted in hospital

उत्तराखंड: प्रसिद्ध लेखक और कवि मंगलेश डबराल अस्पताल में भर्ती..आइये उनकी मदद करें, दुआ करें

साहित्य अकादमी अवार्ड से सम्मानित प्रसिद्ध कवि मंगलेश डबराल जी कोरोना की चपेट में आ गए हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Manglesh dabral: Manglesh dabral admitted in hospital
Image: Manglesh dabral admitted in hospital (Source: Social Media)

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के कवि को मदद की दरकार है। हिंदी के प्रसिद्ध कवि एवं साहित्य अकादमी अवार्ड से सम्मानित उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से नाता रखने वाले 72 वर्षीय मंगलेश डबराल का स्वास्थ्य खराब हो रखा है। कई पुरस्कारों से सम्मानित और कई किताबें लिख चुके उत्तराखंड कवि मंगलेश डबराल भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं और इस समय उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। उत्तराखंड के मशहूर कवि को इस समय हम सबकी मदद की जरूरत। यह समय है कि उत्तराखंड के लोग एकजुट हो कर उनकी मदद करें। हिंदी के प्रसिद्ध कवि 4 दिन पहले गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 4 में ली क्रस्ट अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं और उनको आईसीयू में रखा गया है। बता दें कि उनके फेफड़ों में संक्रमण होने से और निमोनिया उनकी फेवर तक पहुंचने से उनकी तबीयत खराब बताए जा रहे हैं। कोरोना के कारण उनकी हालत में कोई भी सुधार नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: दहेज लोभियों की शर्मनाक हरकत..बहू के पेट में पल रही नन्हीं जान को मार डाला
सांसद अनिल बलूनी भी आज उनके स्वास्थ्य का हाल जानने दिल्ली पहुंचे। मंगलेश डबराल की बेटी अल्मा डबराल अकेले ही उनकी सेवा कर रही हैं। वे दिन-रात हॉस्पिटल के चक्कर काट रही हैं, जिस कारण उनको आर्थिक समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। प्राइवेट अस्पताल में इलाज के कारण आर्थिक स्थिति खराब होने से इलाज में भी दिक्कत आ रही है। वहीं मंगलेश डबराल जी की हालत बिगड़ने पर साहित्य से जुड़े लोग लगातार उनकी मदद करने का संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं और आर्थिक सहायता का संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह समय है कि हम सब आगे आएं। समय कठिन ज़रूर है मगर हमें यकीन है कि हमारे प्रिय कवि शीघ्र स्वस्थ होकर वापस आएंगे। कृपया यह संदेश ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले कवि मंगलेश डबराल की आर्थिक मदद करें।
Name – Alma Dabral
SBI A/C No. – 398501501831
IFSC – ICIC0003985
Bank name – ICICI Bank