उत्तराखंड रुड़कीDouble Murder in Roorkee

उत्तराखंड: प्रेमी के लिए बहू ने की ससुर-ननद को मार डाला..रिकॉर्डिंग ने खोला खौफनाक राज

सूरज के दादा ने बहू और उसके प्रेमी को साथ देख लिया था। जिसके बाद रिया ने प्रेमी संग मिलकर पहले ददिया ससुर की हत्या की, बाद में ननद को भी दम घोंटकर मार डाला।

Roorkee Double Murder Case: Double Murder in Roorkee
Image: Double Murder in Roorkee (Source: Social Media)

रुड़की: हरिद्वार जिले का रुड़की शहर। यहां के एक गांव में डेढ़ महीने पहले एक बुजुर्ग और उसकी जवान पोती की हत्या कर दी गई थी। इस जघन्य हत्याकांड से हर कोई हैरान था। पहले बुजुर्ग की मौत को स्वाभाविक मौत का रूप दिया गया, कुछ ही दिन बाद बुजुर्ग की पोती भी की भी हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने अपना गुनाह छिपाने के लिए हर इंतजाम किया था, लेकिन एक वाइस रिकॉर्डिंग ने दोनों का पाप सामने ला दिया। पुलिस जांच में पता चला कि बुजुर्ग और उसकी पोती कि हत्या पोते की पत्नी और उसके प्रेमी ने ही की थी। दरअसल पोते सूरज की पत्नी रिया का पड़ोस के एक युवक के साथ अफेयर चल रहा था। जिसके चलते पहले महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर ददिया ससुर की हत्या की। बाद में ननद को भी मार डाला। इस मामले में 16 दिसंबर को मानकपुर आदमपुर गांव में रहने वाले फैक्ट्रकर्मी सूरज ने अपनी पत्नी रिया और पड़ोस में रहने वाले रोहित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि पत्नी के फोन में उसे एक वॉयस रिकॉर्डिंग मिली है, जिससे रिया और रोहित के बीच अवैध संबंध होने की बात सामने आई है। जांच के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: पुरानी बल्डिंग में नरकंकाल मिलने से हड़कंप..जांच में जुटी पुलिस
पूछताछ हुई तो रिया ने बताया कि पति सूरज उसकी जरूरतें पूरी नहीं कर रहा था, जिसके चलते वो रोहित के करीब आ गई। रोहित ने रिया को नशे की गोलियां दी थी। रिया इन्हें खाने में मिला देती थी। जिसके बाद रात को दोनों एक दूसरे से मिला करते थे। 2 नवंबर की रात सूरज के दादा महेंद्र ने रिया और रोहित को एक साथ देख लिया। जिसके बाद उन्होंने महेंद्र की हत्या कर दी। हत्या को स्वाभाविक मौत का रूप दे दिया गया। कुछ दिन बाद सूरज की बहन प्रीती भी घर आ गई। जिससे रिया और रोहित को मिलने में परेशानी होने लगी। 5 नवंबर को दोनों ने प्रीती की भी हत्या कर दी। जांच में पता चला है कि रिया भी नशे की गोलियों का सेवन करती थी। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।