उत्तराखंड नैनीतालKathgodam SO Bhagwan Singh Mahar

उत्तराखंड में एक पुलिस अफसर ऐसा भी...2 साल के भीतर हो गए 6 ट्रांसफर

ये बात और है कि वो अपने कार्यकाल के दौरान कभी विवादों में नहीं रहे। पढ़िए पूरी खबर

Uttarakhand Police: Kathgodam SO Bhagwan Singh Mahar
Image: Kathgodam SO Bhagwan Singh Mahar (Source: Social Media)

नैनीताल: नैनीताल के एक दरोगा इन दिनों अपने काम से ज्यादा ट्रांसफर के लिए चर्चा में हैं। इनका नाम है भगवान सिंह महर। अब तक काठगोदाम एसओ की जिम्मेदारी संभाल रहे भगवान सिंह महर को अब हल्द्वानी की पीरूमदारा चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। ये क्षेत्र संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल है। भगवान सिंह महर के ट्रांसफर की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि हरिद्वार से आने के बाद दो साल के भीतर ये उनकी छठी पोस्टिंग है। जी हां एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक दो साल के भीतर उनका 6 बार ट्रांसफर हुआ। दो दिन पहले एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने दरोगाओं के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की। जिसमें काठगोदाम एसओ भगवान सिंह महर का नाम भी शामिल था। हरिद्वार से आने के बाद पहले वो एसएसपी पीआरओ के पद पर पोस्टेड रहे। बाद में भोटिया पड़ाव के चौकी इंचार्ज बनाए गए। इसके बाद भीमताल थानाध्यक्ष, मुखानी थानाध्यक्ष और काठगोदाम एसओ बनाने के बाद उन्हें पीरूमदारा भेज दिया गया। और ये सब महज दो साल के भीतर हुआ।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में विख्यात गायिका मालिनी अवस्थी के बेटे की शादी..नाव में बैठकर मंडप पहुंचे वर-वधू
ये बात और है कि अपनी किसी भी पोस्टिंग के दौरान दरोगा महर कभी विवादों में नहीं रहे। उनके कार्यकाल में कोई केस भी पेंडिंग नहीं रहा। दरोगा भगवान सिंह महर ने हरिद्वार में भी लंबे वक्त तक सेवाएं दी हैं। हरिद्वार जिला सीमावर्ती जिला होने के साथ ही अपराध की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। महर ने यहां भी कई चौकी और थानों की जिम्मेदारी निभाई। जनवरी 2019 में वो नैनीताल जिले में आए। शुरुआत में यहां एसएसपी के पीआरओ के तौर पर काम करते रहे। बीते पांच फरवरी को उन्हें भोटिया पड़ाव का चौकी इंचार्ज बनाया गया। उसके बाद भीमताल, मुखानी, काठगोदाम और अब वो पीरूमदारा भेज दिए गए। दरोगा महर का पीरूमदारा चौकी में ट्रांसफर किया गया है। उनके ट्रांसफर को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, तो वहीं पुलिस अफसर दरोगाओं के ट्रांसफर को रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा बता रहे हैं।