उत्तराखंड चमोलीChamoli apda 18 dead body found

ब्रेकिंग: चमोली आपदा में अब तक 18 लाश बरामद..202 लापता, सुरंग में फंसे हैं 30 लोग

चमोली आपदा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। 2 मिनट में आप भी जान लीजिए। Chamoli Disaster: Chamoli apda 18 dead body found

Chamoli Disaster: Chamoli apda 18 dead body found
Image: Chamoli apda 18 dead body found (Source: Social Media)

चमोली: चमोली आपदा से जुड़ी एक लेटेस्ट खबर सामने आई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक 18 लाश बरामद कर दी गई है। इसके अलावा बड़ी खबर यह है कि अभी तक कुल मिलाकर 202 लोग लापता हैं। बाकी आंकड़ों की गणना की जा रही है। खबर यह भी है कि यहां एक सुरंग में करीब 25 से 35 लोग फंसे हुए हैं। इन लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। इस आपदा में करीब 6 पुल तबाह हो गए हैं। इसके अलावा 6 लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। एक और बड़ी खबर यह है कि एनटीपीसी से करीब 12 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। आपको बता दें कि चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने की वजह से बड़ी आपदा आई है। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें तबाही का मंजर देखा जा सकता है। आगे की लेटेस्ट अपडेट के लिए आप राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहिए।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड आपदा वर्दी में घूम रहे हैं भगवान...देखिए राहत और बचाव की 10 तस्वीरें