उत्तराखंड चमोलीTwo soldiers of Uttarakhand Police died in Chamoli disaster

दुखद: चमोली आपदा में उत्तराखंड पुलिस ने दो जवानों को खोया..मलबे से निकाले गए शव

तपोवन क्षेत्र में भीषण आपदा के दौरान लापता हुए चमोली पुलिस के दो पुलिसकर्मियों के शव बरामद हुए हैं। मरने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान हेड कांस्टेबल मनोज चौधरी और कांस्टेबल बलवीर सिंह गड़िया के रूप में हुई। Chamoli Disaster: Two soldiers of Uttarakhand Police died in Chamoli disaster

Chamoli Disaster: Two soldiers of Uttarakhand Police died in Chamoli disaster
Image: Two soldiers of Uttarakhand Police died in Chamoli disaster (Source: Social Media)

चमोली: आपदा प्रभावित क्षेत्र चमोली से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। मलबे से अभी तक 32 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि अलग-अलग जगहों पर मलबे से सात मानव अंग भी बरामद हुए हैं। वहीं आपदा के बाद से लापता 174 लोगों के बारे में अब भी जानकारी नहीं मिल सकी है। रैणी से लेकर नदी तटों के सभी स्थलों पर भी व्यापक खोजबीन की जा रही है, ताकि लापता लोगों का पता लग सके। आपदा में उत्तराखंड पुलिस ने भी अपने दो जांबाजों को खोया है। तपोवन क्षेत्र में भीषण आपदा के दौरान लापता हुए चमोली पुलिस के दो पुलिसकर्मियों के शव बरामद हुए हैं। मरने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान हेड कांस्टेबल मनोज चौधरी और कांस्टेबल बलवीर सिंह गड़िया के रूप में हुई। दोनों पुलिसकर्मी तपोवन में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। रविवार सुबह जब तबाही का सैलाब आया तो ये दोनों पुलिसकर्मी मलबे की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड आपदा पीड़ितों की मदद के लिए एक्शन में CM योगी..3 मंत्री आएंगे उत्तराखंड
दोनों पुलिसकर्मियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की शिनाख्त हो गई है। मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक आशीष भारद्वाज की मौजूदगी में कांस्टेबल मनोज चौधरी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। शोक सलामी देकर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। वहीं चमोली आपदा में जान गंवाने वाले कांस्टेबल बलवीर सिंह गड़िया का अंतिम संस्कार आज होगा। उत्तराखंड पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। चलिए आपको चमोली में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के अपडेट्स भी बताते हैं। आपदा में अब तक 32 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। कई जगह मानव अंग भी मिले हैं। वहीं तपोवन में टनल में फंसे 35 लोगों की जान बचाने के लिए बड़े स्तर पर बचाव अभियान चल रहा है। सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ समेत 10 एजेंसियों के एक हजार से ज्यादा जवानों की फौज टनल के बाहर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।