उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि यहां सुबह एक मैक्स वाहन खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में अब तक 2 लोगों की मौत की सूचना है जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं..अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर हुआ। रामनगर- भतरोंजखान मार्ग पर मैक्स वाहन खाई में जा गिरा..हादसे के बाद आस पास के गांवों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत ही इस बात की खबर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद भतरोंजखान थाना से पुलिस टीम मौके को रवाना हुई। मौेके पर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायलो को भतरोंजखान अस्पताल में भर्ती कराया। वाहन में सवार 2 लोगों की मौत हो गई। वाहन दुर्घटना के कारणों का पता नही चल सका है। बताया जा रहा है कि मैक्स वाहन में सवार लोग दिल्ली से द्वाराहाट को जा रहे थे।
यह भी पढ़ें - पहाड़ में गुलदार-सुअर का आतंक..महिला-युवक पर जानलेवा हमला, दोनों की हालत गंभीर