उत्तराखंड देहरादूनKnow all about Dhan Singh Rawat

उत्तराखंड CM की रेस में हैं धन सिंह रावत..जानिए उनका राजनीतिक सफर

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद सीएम बनने की रेस में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत सबसे आगे चल रहे हैं। जानिए धन सिंह रावत का राजनीतिक सफर

Uttarakhand BJP: Know all about Dhan Singh Rawat
Image: Know all about Dhan Singh Rawat (Source: Social Media)

देहरादून: तो लीजिए.... उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से चले आ रहे सियासी संकट का समाधान आखिरकार होता दिख रहा है। पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के समक्ष आती चुनौतियों के बीच एक बड़ा फैसला लिया गया है। तो यह तय हो गया है कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने सीएम पद से इस्तीफा दे रहे हैं और सीएम बनने की रेस में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत सबसे आगे चल रहे हैं। जी हां, सूत्रों की मानें तो धन सिंह रावत उत्तराखंड के अगले सीएम बन सकते हैं। डॉक्टर धन सिंह रावत भाजपा के युवा चेहरे और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख राजनीतिज्ञ हैं। वे वर्तमान में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री हैं। पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और उत्तराखंड के विकास में भी उन्होंने एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है। चलिए आपको धन सिंह रावत के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हैं और उनका राजनीतिक सफर भी आपसे साझा करते हैं।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में BJP का रिपोर्ट कार्ड, कोई भी CM पूरे नहीं कर पाया 5 साल
धन सिंह रावत का जन्म 7 अक्टूबर 1971 में पौड़ी गढ़वाल के डूंगरीखाल में हुआ। वे बचपन से ही समाज सेवा के प्रति समर्पित थे और उन्होंने काफी कम उम्र में ही समाज सेवा का काम शुरू किया। उन्होंने बाल विवाह और तमाम सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध अपनी आवाज ऊंची की। उत्तराखंड को अलग राज्य दर्जा दिलवाने के लिए भी उन्होंने राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी और इसके लिए उनको दो बार जेल भी जाना पड़ा था। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत पर्यावरण को लेकर भी काफी अधिक सक्रिय रहते हैं और उन्होंने अपने छात्र जीवन में पर्यावरण संरक्षण की ओर भी काफी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने इतिहास और राजनीतिक विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है और इसी के साथ उन्होंने राजनीतिक विज्ञान में पीएचडी की डिग्री भी हासिल की है। शिक्षा से जुड़ाव होने के कारण उन्होंने पदयात्रा, पंच लकेदार, पंचबद्री, पंचप्रयाग, पंचायतीराज समेत कई पुस्तकें भी लिखी हैं। वर्तमान में वे उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री हैं और सूत्रों की माने तो धन सिंह रावत उत्तराखंड के सीएम के पद के सबसे शक्तिशाली उम्मीदवार हैं और सीएम बनने की रेस में वे सबसे आगे हैं।