उत्तराखंड देहरादूनuttarakhand Coronavirus death toll latest update 6 pm 26 april

उत्तराखंड में बीते 72 घंटे में 192 लोगों की मौत..देखिए हर जिले के भयावह आंकड़े

कुल मिलाकर 72 घंटे में 192 लोगों की मौत..यानी हर आधे घंटे में 1 व्यक्ति की मौत हो रही है। आज मृत्यु के आंकड़े पर नजर डालिए।

Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus death toll latest update 6 pm 26 april
Image: uttarakhand Coronavirus death toll latest update 6 pm 26 april (Source: Social Media)

देहरादून: 81, 44, 67 ..ये आंकड़ा उत्तराखंड में बीते 3 दिनों का है। कुल मिलाकर 72 घंटे में 192 लोगों की मौत..यानी हर आधे घंटे में 1 व्यक्ति की मौत हो रही है। आज मृत्यु के आंकड़े पर नजर डालिए। देहरादून के आरोग्यधाम अस्पताल में एक मरीज की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश में 7 मरीजों की मौत हुई है अरिहंत अस्पताल में एक मरीज की मौत हुई है। बाबा बर्फानी अस्पताल हरिद्वार में 5 लोगों की मौत हुई है। गोविंद अस्पताल रुद्रपुर में एक मरीज की मौत हुई है। दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में 10 लोगों की मौत हुई है। 20 अस्पताल श्रीनगर में 9 लोगों की मौत हुई है। कैलाश अस्पताल देहरादून में दो लोगों की मौत हुई है। मैक्स अस्पताल देहरादून में दो लोगों की मौत हुई है। मिलिट्री अस्पताल देहरादून में 6 लोगों की मौत हुई है। ओएनजीसी अस्पताल देहरादून में 2 लोगों की मौत हुई है। महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून में 3 लोगों की मौत हुई है। स्वामी भूमानंद अस्पताल में चार लोगों की मौत हुई है। विवेकानंद अस्पताल नैनीताल में 2 लोगों की मौत हुई है। डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में 12 लोगों की मौत हुई है। अब आगे देखिए हर जिले के आंकड़े

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कोरोना का तांडव..आज 5058 लोग मिले पॉजिटिव, 67 लोगों की मौत
उत्तराखँड में कुल 2213 मरीजों की मौत। देहरादून में अब तक 1243 मरीजों की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है।
देहरादून के बाद सबसे अधिक मृत्यु नैनीताल जिले में हुई है जहां पर 335 संक्रमितों ने दम तोड़ा है।
नैनीताल के बाद सबसे अधिक मृत्यु दर हरिद्वार में दर्ज हुई है जहां पर 227 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग हार गए।
यूएस नगर में 148 मरीजों की मृत्यु हुई है।
पौड़ी गढ़वाल में 77, पिथौरागढ़ में 49, अल्मोड़ा में 30 संक्रमितों ने अब तक दम तोड़ा है।
बागेश्वर जिले में 17, उत्तरकाशी में 18, टिहरी गढ़वाल में 20, चमोली में 22, रुद्रप्रयाग में 16 और चंपावत में 11 संक्रमित मरीजों की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई है।