उत्तराखंड अल्मोड़ाSalt assembly by-election congress protest on evm

सल्ट विधानसभा उपचुनाव में EVM पर बवाल..धरने पर बैठे कांग्रेसी

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ईवीएम मशीन में गड़बड़ी का आरोप लगाया और धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर संबंधित अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया।

Salt assembly by-election results: Salt assembly by-election congress protest on evm
Image: Salt assembly by-election congress protest on evm (Source: Social Media)

अल्मोड़ा: सल्ट विधानसभा उपचुनाव में भी ईवीएम पर बवाल मच गया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ईवीएम मशीन में गड़बड़ी का आरोप लगाया और धरने पर बैठ गए। जब अधिकारियों को इस बात की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठे कांग्रेसियों को समझाने की कोशिश की। दरअसल उपचुनाव में पांचवें चरण की मतगणना के बाद दो मशीनों में अलग-अलग रीडिंग आ गई। इस पर बखेड़ा खड़ा हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्ता पक्ष पर ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया। इसके कुछ देर बाद तक मतगणना का कार्य रुका रहा। कांग्रेस कार्यकर्ता मतगणना कक्ष से बाहर निकल गए और सड़क पर बैठ गए। आपको बता दें कि इस वक्त शर्ट विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी आगे चल रही है। देखिए रिजल्ट
छठे चरण में बीजेपी आगे
मतगणना का परिणाम
– गंगा पंचोली -8310
महेश जीना -10777
जगदीश चंद्र -286
– नंदकिशोर -146
पान सिंह -205
शिव सिंह रावत -347
सुरेंद्र सिंह -317
नोटा -376
पांचवें चरण में भाजपा 1750 मतों से आगे
मतगणना का परिणाम
महेश जीना -8789
गंगा पंचोली -7030
जगदीश चंद्र -187
नंदकिशोर -129
पान सिंह -173
शिव सिंह रावत -307
सुरेंद्र सिंह -249
नोटा -309
चौथे चरण में भाजपा 1507 मतों से आगे
मतगणना का परिणाम
महेश जीना -7021
गंगा पंचोली -5514
जगदीश चंद्र -148
नंदकिशोर -113
पान सिंह -99
शिव सिंह रावत -258
सुरेंद्र सिंह -214
नोटा -256
तीसरे चरण में भाजपा 1254 मतों से आगे
मतगणना का परिणाम
महेश जीना -5366
गंगा पंचोली -4111
जगदीश चंद्र -119
नंदकिशोर -77
पान सिंह -74
शिव सिंह रावत -93
सुरेंद्र सिंह -153
नोटा -192
दूसरे चरण में भाजपा 873 मतों से आगे
मतगणना का परिणाम
महेश जीना -3890
गंगा पंचोली -3017
जगदीश चंद्र -88
नंदकिशोर -36
पान सिंह -59
शिव सिंह रावत -43
सुरेंद्र सिंह -113
नोटा -147
सल्ट विधानसभा उप निर्वाचन के प्रथम चरण की मतगणना का परिणाम
महेश जीना -2119 (भाजपा)
गंगा पंचोली – 1509 (कांग्रेस)
सुरेंद्र सिंह -54
जगदीश चंद्र -42
नंदकिशोर -13
पान सिंह -26
शिव सिंह रावत -18
नोटा -67
यह भी पढ़ें - सल्ट विधानसभा उपचुनाव: BJP को जबरदस्त बढ़त ..देखिए 6 चरणों के नतीजे