उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand coronavirus death toll 2 may

उत्तराखंड: बीते 72 घंटे में 300 लोगों की मौत..देखिए हर जिले से कोरोना के भयावह आंकड़े

ये आंकड़ा उत्तराखंड में बीते 72 घंटे का है। यानी हर घंटे 4 से 5 लोगों की मौत उत्तराखंड में हो रही है। ये आंकड़ा कहां जाकर थमेगा?

Coronavirus in uttarakhand: Uttarakhand coronavirus death toll 2 may
Image: Uttarakhand coronavirus death toll 2 may (Source: Social Media)

देहरादून: 122, 107, 71..यानी कुल मिलाकर 300 ये आंकड़ा उत्तराखंड में बीते 72 घंटे का है। यानी हर घंटे 4 से 5 लोगों की मौत उत्तराखंड में हो रही है। ये आंकड़ा कहां जाकर थमेगा? फिलहाल कोई नहीं जानता लेकिन इतना जरूर है कि उत्तराखँड को कोरोना महामारी ने पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है। अब एक नजर आज के मौत के आंकड़ों पर डालते हैं। देहरादून में बुरा हाल है। देहरादून में बीते 24 घंटे में 38 लोगों की मौत हुई है दून मेडिकल कॉलेज में 6 मरीजों की मौत हुई। हिमालयन अस्पताल में 10 लोगों की मौत हुई है। कैलाश अस्पताल देहरादून में 4 लोगों की मौत हुई है। कालिंदी अस्पताल विकासनगर देहरादून में एक मरीज की मौत हुई है। लेहमन अस्पताल देहरादून में एक मरीज की मौत हुई है। मैक्स अस्पताल देहरादून में 3 मरीजों की मौत हुई है। मिलिट्री अस्पताल देहरादून में 13 लोगों की मौत हुई है। हरिद्वार में कुल मिलाकर 4 मरीजों की मौत हुई है। आरोग्यं अस्पताल रुड़की में एक, मेट्रो अस्पताल हरिद्वार में एक और स्वामी भूमानंद अस्पताल में 2 मरीजों की मौत हुई है। नैनीताल में 19 मरीजों की मौत हुई है। डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में 17, नीलकंठ अस्पताल नैनीताल में एक और सिद्धिविनायक अस्पताल नैनीताल में एक मरीज की मौत हुई है। पौड़ी गढ़वाल के बेस अस्पताल कोटद्वार में एक मरीज की मौत हो गई है और बेस अस्पताल श्रीनगर में 2 मरीजों की मौत हुई है। पिथौरागढ़ के फैमिली अस्पताल में एक मरीज की मौत हुई है। एक मरीज ने अस्पताल जाते हुए दम तोड़ा और एक मरीज की घर पर मौत हुई है। उधम सिंह नगर के प्रयास अस्पताल में तीन लोगों की मौत हुई है। जिला अस्पताल उत्तरकाशी में एक मरीज की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - बड़ी खबर: उत्तराखंड में आज 5606 लोग कोरोना पॉजिटिव..71 लोगों की मौत
उत्तराखंड में कुल 2802 मरीजों की मौत। देहरादून में अब तक 1587 मरीजों की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है।
देहरादून के बाद सबसे अधिक मृत्यु नैनीताल जिले में हुई है जहां पर 425 संक्रमितों ने दम तोड़ा है।
नैनीताल के बाद सबसे अधिक मृत्यु दर हरिद्वार में दर्ज हुई है जहां पर 262 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग हार गए।
यूएस नगर में 194 मरीजों की मृत्यु हुई है।
पौड़ी गढ़वाल में 111, पिथौरागढ़ में 58, अल्मोड़ा में 39 संक्रमितों ने अब तक दम तोड़ा है।
बागेश्वर जिले में 18, उत्तरकाशी में 25, टिहरी गढ़वाल में 22, चमोली में 24, रुद्रप्रयाग में 22 और चंपावत में 15 संक्रमित मरीजों की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई है।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - दन्या हत्याकांड: भुवन जोशी की हत्या से पहले क्या हुआ था? वायरल हुआ नया वीडियो..देखिए
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 191620 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 5466
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 2373
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 5399
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 3671
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 66902
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 33658
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 23786
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 9519
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 4436
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 3559
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 7227
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 20166
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 5458