उत्तराखंड देहरादूनDehradun Mayor Sunil Uniyal Gama Corona Positive

देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा भी कोरोना पॉजिटिव..अस्पताल में भर्ती

देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा के अंदर भी कोरोना की पुष्टि हुई है जिसके बाद उनको मेयर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Dehradun News: Dehradun Mayor Sunil Uniyal Gama Corona Positive
Image: Dehradun Mayor Sunil Uniyal Gama Corona Positive (Source: Social Media)

देहरादून: राजधानी देहरादून में लगातार लोग बढ़ते हुए कोविड की चपेट में आ रहे हैं। सभी जिलों के मुकाबले राजस्थानी देहरादून में केस सबसे ज्यादा हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित इसी जिले में मिल रहे हैं। बढ़ते मामलों के बाद अब देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा भी इससे बच नहीं सके और उनको भी इस संक्रमण ने अपनी चपेट में ले लिया। जी हां, मेयर सुनील उनियाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद उनको मेयर अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि उन्होंने शुरुआती लक्षण दिखने के बाद अपना आरटी पीसीआर टेस्ट करवाया जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी और पोस्ट कर अपील की है कि बीते दिनों उनकी संपर्क में आने वाले सभी लोग कृपया अपना टेस्ट करवा लें

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड रोजगार समाचार: UJVNL में अलग अलग पदों पर भर्तियां
सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद के पॉजिटिव होने की खबर दी। वे लिखते हैं " कुछ प्रारंभिक लक्षण देखने पर मैंने अपना आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मैं डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुआ हूं। फिलहाल मैं स्वस्थ हूं, आप सभी के आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं से जन सेवा के कार्यों में बहुत शीघ्र लौटूंगा। विगत कुछ दिनों से मेरे संपर्क में आने वाले सभी जनों से निवेदन है कि कृपया अपना टेस्ट करवा लें एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। " बता दें कि मेयर सुनील उनियाल गामा नगर निगम द्वारा 2 दिन पहले सैनिटाइजेशन के काम में स्टाफ के साथ उनकी मदद करते हुए दिखाई दिए थे। देहरादून में सैनिटाइजेशन कार्य जोरों-शोरों से चल रहा है। नगर निगम द्वारा शहर के सभी वॉर्डों में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है और वे 2 दिन पहले तक कर्मचारियों के साथ खुद सैनिटाइजेशन में उनकी मदद करते हुए दिखाई दिए थे। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर की सलाह पर उनको अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका कहना है कि वे जल्द ही अपने काम पर वापस लौटेंगे।