उत्तराखंड रुद्रप्रयागVehicle fell in Alaknanda river

रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा...बेकाबू होकर अलकनंदा नदी में समाया वाहन..लोगों की तलाश जारी

खबर है कि यहां एक वाहन बेकाबू होकर अलकनंदा नदी में समा गया। इस हादसे के बाद ड्राइवर और अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

Rudraprayag Alaknanda River: Vehicle fell in Alaknanda river
Image: Vehicle fell in Alaknanda river (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि यहां एक वाहन बेकाबू होकर अलकनंदा नदी में समा गया। इस हादसे के बाद ड्राइवर और अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 3:10 पर रुद्रप्रयाग बद्रीनाथ पेट्रोल पंप से आगे एक वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में समा गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ बिहार फायर सर्विस टीमों को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक वाहन आरसीसी कंपनी का था जो कि शिवानंदी से रुद्रप्रयाग की तरफ जा रहा था। वाहन अचानक बेकाबू होकर अलकनंदा नदी में समा गया। मिली जानकारी के मुताबिक वाहन चालक नेपाल मूल का निवासी विक्की था। उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसके अलावा वाहन में सवार बाकी लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
यह भी पढ़ें - पहाड़ में दहेज के लिए नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या..पति और सास गिरफ्तार