उत्तराखंड पौड़ी गढ़वालCoronavirus report in 9 hilly districts of Uttarakhand

खतरा: अब पहाड़ के 9 जिलों में बेकाबू हुआ कोरोना..अब तक 585 लोगों की मौत..देखिए रिपोर्ट

मैदान के साथ अब पहाड़ के इन 9 जिलों में कोरोना बेकाबू हो रहा है। जानिए प्रदेश के 9 पर्वतीय जिलों के आंकड़े जहां यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

Coronavirus in uttarakhand: Coronavirus report in 9 hilly districts of Uttarakhand
Image: Coronavirus report in 9 hilly districts of Uttarakhand (Source: Social Media)

पौड़ी गढ़वाल: पहाड़ों पर कोरोना बेकाबू हो रहा है। दिन-प्रतिदिन केस बढ़ रहे हैं। गांव के गांव संक्रमित हो रहे हैं। परिस्थितियां खराब हैं। आज हम आपको पहाड़ के 9 ऐसे जिलों के बारे में बताएंगे जहां कोरोना बेकाबू हो रहा है। सबसे पहले बात करते हैं पौड़ी गढ़वाल की। पौड़ी गढ़वाल में हालात बेकाबू हो रहे हैं।
पौड़ी में अबतक 13329 मरीज संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 6890 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और अब जिले में 5717 मरीज बचे हैं जो कोरोना से जूझ रहे हैं। पौड़ी जिले में अन्य पहाड़ी जिलों के मुकाबले सबसे अधिक मरीजों ने दम तोड़ा है। अबतक पौड़ी में 205 मरीजों ने दम तोड़ दिया है।
अब बात करते हैं सूची पर दूसरे नंबर के जिले की जो है टिहरी गढ़वाल। यहां अब तक 11575 संक्रमित मरीज पाए गए हैं जिनमें से 5870 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और अब टिहरी गढ़वाल के अंदर 4804 एक्टिव की बचे हैं। बात करें मृत्यु दर की तो अब तक टिहरी गढ़वाल में 52 मरीजों ने दम तोड़ दिया है।
तीसरे नंबर पर है उत्तरकाशी जिला। उत्तरकाशी में अबतक 9606 मरीज पाए गए हैं जिनमें से 7020 स्वस्थ हो गए हैं और अब जिले में 2233 एक्टिव केस बचे हैं। जिले में 47 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - अभी-अभी: उत्तराखंड में आज 5775 लोग कोरोना पॉजिटिव, 116 लोगों की मौत
चौथे नंबर पर चमोली जिला आता है। चमोली जिले में अब तक 8133 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से 5522 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और अब जिले के अंदर 2403 एक्टिव केस बचे हैं। मृत्यु दर की बात करें तो तो अबतक जिले में 34 मरीजों ने दम तोड़ दिया है।
बात करें अल्मोड़ा की तो अल्मोड़ा जिले में अब तक 8166 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं जिनमें से 5395 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और अब जिले के अंदर 2145 एक्टिव केस बचे हुए हैं। अल्मोड़ा जिले में अबतक 92 मरीजों ने दम तोड़ दिया है।
अल्मोड़ा के बाद बात करते हैं पिथौरागढ़ की। यहां अबतक 6610 मरीज इस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं जिनमें से 4878 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और अब जिले में 1639 एक्टिव केस बचे हैं। पिथौरागढ़ जिले में अब तक 81 लोगों ने इस संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा दी है। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - पौड़ी गढ़वाल: कोरोना काल में युवा पत्रकारों का शानदार काम..कम्युनिटी बास्केट में दिया राशन
अब आपको चंपावत जिले के आंकड़ों से अवगत कराते हैं। की जहां पर 5979 मरीज संक्रमित पाए गए हैं जिहमें से 3775 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और अब जिले में 2025 मरीज स्वस्थ बचे हैं। चंपावत में अबतक 27 लोगों ने दम तोड़ दिया है।
अब आता है रुद्रप्रयाग जिला जहां पर अब तक 5797 मरीज संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 3422 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और अब जिले के अंदर 2230 एक्टिव केस बचे हुए हैं। रुद्रप्रयाग जिले के अंदर अब तक 52 मरीज संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
आखिरी जिला है बागेश्वर जिला जहां अब तक 3787 मरीज संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 2523 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और अब जिले के अंदर 1197 मरीज बचे हैं जिनका उपचार चल रहा है। बागेश्वर जिले में अब तक 42 मरीजों ने दम तोड़ दिया है।