उत्तराखंड देहरादूनBoulder fallen in max vehicle in dehradun

उत्तराखंड: सवारियों से मैक्स पर पहाड़ से गिरा विशाल पत्थर, 8 लोग बुरी तरह जख्मी

उत्तराखंड में बरसात के कारण भारी नुकसान हो रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब राज्य से हादसों की बुरी खबरें सामने न आएं।

Dehradun vikasnagar max: Boulder fallen in max vehicle in dehradun
Image: Boulder fallen in max vehicle in dehradun (Source: Social Media)

देहरादून: जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है जिस वजह से पहाड़ों पर सफर करने वाले वाहनों के ऊपर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। पहाड़ों पर सफर करना इन दिनों मुसीबत को बुलावा देना है। देहरादून के चकराता में भी कुछ ऐसा ही हुआ। देहरादून में चकराता से विकासनगर की ओर आ रहा एक मैक्स वाहन जबरदस्त भूस्खलन का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन के ऊपर अचानक ही भारी बोल्डर गिरने लगे जिस वजह से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन के अंदर मौजूद एक बच्चे समेत 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं जिनको स्थानीय लोगों ने 108 आपातकालीन सेवा से निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों के मुताबिक सभी यात्री खतरे से बाहर हैं। पहाड़ों पर ड्राइविंग खतरे से खाली नहीं है। हमारी आपसे गुजारिश है कि पहाड़ों पर ड्राइविंग अवॉयड करें। मौसम विभाग ने भी उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी है। ऐसे में बरसात में घर पर ही रहें, जितना हो सके वाहन चलाने से बचें।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बारिश से बढ़ा टिहरी झील का जलस्तर, खतरे की जद में आये कई गांव