उत्तराखंड देहरादूनTime schedule change of many train in uttarakhand

उत्तराखंड से आने-जाने वाली कई ट्रेनों का समय बदला, 2 मिनट में पढ़ लीजिए नया शेड्यूल

बड़ी खबर, आज से बदल गया रामनगर, काठगोदाम आदि स्टेशनों से जाने वाली ट्रेनों का समय, जानिए ट्रेनों का नया शेड्यूल-

Uttarakhand trains timing: Time schedule change of many train in uttarakhand
Image: Time schedule change of many train in uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: अगर आने वाले दिनों में आप रेल यात्रा करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 01 अक्टूबर, 2021 यानी कि आज से निम्न रेल गाड़ियों के समय में संशोधन कर दिया है। पूर्वाेत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ने हाथियों एवं अन्य जंगली जानवरों की सुरक्षा हेतु एवं अन्य परिचालनिक कारणों से 01 अक्टूबर, 2021 से रेल गाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है। चलिए आपको सभी ट्रेनों का शेड्यूल बताते हैं।
1) रामनगर-मुरादाबाद विशेष गाड़ी रामनगर से वर्तमान समय 07:20 बजे के स्थान पर संशोधित समय 07:15 बजे प्रस्थान करेगी।
2) 05044 काठगोदाम-लखनऊ जं. विशेष गाड़ी काठगोदाम से वर्तमान समय 11:45 बजे की जगह संशोधित समय 11:15 बजे प्रस्थान करेगी। हल्द्वानी से वर्तमान समय 12:02 की जगह संशोधित समय 11.45 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं लालकुआं से वर्तमान समय 12:40 बजे के स्थान पर ट्रेन संशोधित समय 12.30 बजे छूटेगी।
3) 05036 काठगोदाम-दिल्ली विशेष गाड़ी काठगोदाम से वर्तमान समय 09:05 बजे के स्थान पर 20 मिनट पहले संशोधित समय 08:45 बजे प्रस्थान करेगी।
4) 02039 काठगोदाम-नई दिल्ली विशेष गाड़ी काठगोदाम से वर्तमान समय 15:30 बजे के स्थान पर संशोधित समय 15:10 बजे प्रस्थान करेगी।
5) 05314 रामनगर-जैसलमेर विशेष गाड़ी रामनगर से वर्तमान समय 22:20 बजे के स्थान पर संशोधित समय 22:15 बजे प्रस्थान करेगी। काशीपुर से वर्तमान समय 22:55 बजे के स्थान पर संशोधित समय 22:50 बजे छूटेगी। 05356 रामनगर-दिल्ली विशेष गाड़ी रामनगर से वर्तमान समय 10:10 बजे के स्थान पर संशोधित समय 10:00 बजे प्रस्थान करेगी।
6) 02040 नई दिल्ली-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 11:40 बजे के स्थान पर संशोधित समय 11:55 बजे पहुुंचेगी।
7) 02091 देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 23:35 बजे के स्थान पर संशोधित समय 23:45 बजे पहुुंचेगी। 04126 देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 07:15 बजे के स्थान पर संशोधित समय 07:20 बजे पहुुंचेगी। आगे पढ़िए

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - दिल्ली से कोटद्वार जाने वाले ध्यान दें: गढ़वाल एक्सप्रेस के बाद मसूरी एक्सप्रेस भी पूरी तरह बंद
8) 05060 आनन्द विहार टर्मिनस-लालकुआं विशेष गाड़ी लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 20:30 बजे के स्थान पर संशोधित समय 21:05 बजे पहुुंचेगी।
9) 05013 जैसलमेर-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 04:55 बजे के स्थान पर संशोधित समय 05:05 बजे पहुुंचेगी।
10) 03019 हावड़ा-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 09:00 बजे के स्थान पर संशोधित समय 09:25 बजे पहुुंचेगी।
11) 04690 जम्मूतवी-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 13:35 बजे के स्थान पर संशोधित समय 13:45 बजे पहुुंचेगी।
12) 04667 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 14:40 बजे के स्थान पर संशोधित समय 14:55 बजे पहुुंचेगी।
13) 04616 अमृतसर-लालकुआं विशेष गाड़ी लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 20:30 बजे के स्थान पर संशोधित समय 21:05 बजे पहुुंचेगी।
14) 02353 हावड़ा-लालकुआं विशेष गाड़ी लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 06:55 बजे के स्थान पर संशोधित समय 07:00 बजे पहुुंचेगी।
15) 05059 लालकुआं-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी लालकुआं से वर्तमान समय 04:30 बजे के स्थान पर संशोधित समय 04:25 बजे प्रस्थान करेगी।
16) 09076 रामनगर-बान्द्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी रामनगर से वर्तमान समय 16:35 बजे के स्थान पर संशोधित समय 16:30 बजे प्रस्थान करेगी।
17) 05022 गोरखपुर-शालीमार विशेष गाड़ी गोरखपुर से वर्तमान समय 13:50 बजे के स्थान पर संशोधित समय 13:40 बजे प्रस्थान करेगी।
18) 05331 काठगोदाम-मुरादाबाद विशेष गाड़ी काठगोदाम से वर्तमान समय 08.15 बजे के स्थान पर संशोधित समय 07.25 बजे प्रस्थान करेगी।
19) 05034 बढ़नी-गोररखपुर विशेष गाड़ी बढ़नी से वर्तमान समय 15:20 बजे के स्थान पर संशोधित समय 15:00 बजे प्रस्थान करेगी।