उत्तराखंड चमोलीHemkund Sahib Ropeway Daler Mehndi meets CM Dhami

उत्तराखंड: हेमकुंड के लिए बनेगा रोप-वे, कम होगी 10 Km दूरी..दलेर मेहंदी ने CM को कहा-शुक्रिया

मुख्यमंत्री से मिले गायक दलेर मेहंदी।, हेमकुंड साहिब रोपवे (Hemkund Sahib Ropeway) निर्माण की योजना के लिये प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का जताया आभार-

Hemkund Sahib Ropeway: Hemkund Sahib Ropeway Daler Mehndi meets CM Dhami
Image: Hemkund Sahib Ropeway Daler Mehndi meets CM Dhami (Source: Social Media)

चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में गायक दलेर मेहंदी ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने दलेर मेंहदी को युवाओं का प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि उनकी गायकी समाज में जन जागरण के साथ ही सामाजिक सद्भाव को भी बढ़ावा देने का कार्य करती है। उन्होंने दलेर मेहंदी को शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया। दलेर मेंहदी ने हेमकुंड साहिब को रोपवे (Hemkund Sahib Ropeway) से जोड़े जाने की योजना के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। गायक दलेर मेहंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमारे दसवें गुरु गुरु गोविन्द सिंह जी’ की तपस्थली ’हेमकुंड साहेब’ को रोपवे से जोड़े जाने की बहुत बड़ी घोषणा की है जो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से ही संभव हो पाया है। आपको बता दें कि इस रोप-वे के सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है और भूमि का चयन कर फाइल मंजूरी के लिए पर्यावरण मंत्रलय को भेज दी गई है। मंजूरी मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें - बड़ी खबर: उत्तराखंड में 10 नवंबर को रहेगी छुट्टी, सरकार ने घोषित किया छठ का अवकाश

  • कम होगी 10 Km दूरी

    Hemkund Sahib Ropeway Daler Mehndi meets CM Dhami
    1/ 2

    रोपवे बनने से फूलों की घाटी की दूरी भी कम हो होगी। अभी तक फूलों की घाटी जाने के लिए पर्यटकों को गोविंदघाट से 15 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। रोपवे बनने पर पर्यटक रोपवे से घांघरिया पहुंचेंगे और यहां तीन किलोमीटर पैदल चल फूलों की घाटी के दीदार कर सकेंगे। दलेर मेहंदी ने इसके लिए पूरे सिक्ख समाज की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल से आभार प्रकट किया।

  • दलेर मेहंदी ने कहा शुक्रिया

    Hemkund Sahib Ropeway Daler Mehndi meets CM Dhami
    2/ 2

    दलेर मेहंदी ने गुरू नानक महाराज से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की अच्छी सेहत और लम्बी उम्र प्रदान करने की भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इन दोनों के द्वारा यह बड़ा पुण्य का काम हुआ है। रोपवे (Hemkund Sahib Ropeway) शुरू होने से हेमकुंड साहिब की यात्रा और सुगम हो जाएगी। हमारे बच्चों, बुजुर्गों एवं असहाय व्यक्तियों को इसका विशेष लाभ मिलेगा और वे सुगमता से हेमकुंड साहिब की यात्रा कर सकेंगे।