उत्तराखंड देहरादूनdehradun patel nagar girls arrest

देहरादून में सेक्स रैक्ट का भंडाफोड़, 8 लड़कियां गिरफ्तार..विदेश से लाई जाती थी कॉल गर्ल्स

देहरादून (dehradun patel nagar girls arrest) के पटेलनगर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने 8 महिलाओं समेत 11 लोगों को किया गिरफ्तार-

dehradun patel nagar girls arrest: dehradun patel nagar girls arrest
Image: dehradun patel nagar girls arrest (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून में धड़ल्ले से देह का व्यापार (dehradun patel nagar girls arrest) चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा ह्यूमन ट्रैफिकिंग के खिलाफ कई अभियान चलाए जाने के बावजूद भी यह कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ह्यूमन ट्रैफिकिंग का ताजा मामला देहरादून के पटेलनगर थाने के सामने आया है। पटेल नगर थाने में देह का व्यापार ऑनलाइन चलाया जा रहा है। पुलिस ने देकर व्यापार संचालित करने के आरोप में 8 महिलाओं समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो ग्राहक भी शामिल हैं। बता दें कि यहां पर ऑनलाइन देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। व्हाट्सएप के जरिए लड़कियों की तस्वीरें ग्राहकों को भेजी जाती थीं। मुख्य आरोपी और देह व्यापार का संचालक भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। संचालक मेरठ का निवासी बताया जा रहा है। बता दें कि सेक्स रैकेट में बांग्लादेश, नेपाल, भूटान से भी लड़कियां मंगवाई जाती थी। असम, पश्चिम बंगाल, उड़िसा आदि राज्यों से महिलाएं बुलाई गई थीं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 11 लोगों को मौके पर गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर पटेलनगर देवेंद्र चौहान ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पटेल नगर देहराखास, टीएचडीसी कॉलोनी स्थित फ्लैट में देह व्यापार संचाललित होने की सूचना मिली।

ये भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: SSP ने किया 18 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट
इस पर पुलिस ने बिना देरी के बीते शनिवार देर रात मौके पर छापा मारा। इस दौरान फ्लैट के दो कमरों में आपत्तिजनक स्थिति में महिलाएं और पुरुष मिले। पुलिस ने मुख्य आरोपी 39 वर्षीय राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य सरगना मेरठ का बताया जा रहा है। मौके पर 24 वर्षीय ग्राहक राजा और 20 वर्षीय ग्राहक शुभम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। राजा दिल्ली का निवासी बताया जा रहा है जबकि शुभम अंबेडकर कॉलोनी का निवासी है। पुलिस ने दोनों ग्राहकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह सेक्स रैकेट पटेलनगर के एक फ्लैट में संचालित होता था। मुख्य आरोपी राजीव व्हाट्सएप के जरिए लड़कियों की तस्वीरें ग्राहकों को भेजता था। मौके पर देह व्यापार से जुड़ीं 8 लड़कियों को गिरफ्तार (dehradun patel nagar girls arrest) किया है। सभी के खिलाफ पुलिस ने देह व्यापार को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि गहराई से मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।