हरिद्वार: अगर आप दिल्ली समेत यूपी हिमाचल या हरियाणा से आ रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। कई बार चेक पोस्ट (Uttarakhand RTO check post news) पर इतना लंबा जाम लग जाता है कि आप परेशान हो जाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उत्तराखंड में अब आरटीओ के चेकपोस्ट पर वाहन नहीं रुकेंगे। परिवहन सचिव ने चेकपोस्ट को समाप्त करने के आदेश कर दिए हैं। यह व्यवस्था एक दिसंबर से लागू होगी। अब आपको ऑनलाइन टैक्स जमा कराना होगा। आपको जानकारी होगी कि उत्तराखंड में मौजूदा समय में 10 चेकपोस्ट कुल्हाल, मंगलौर, आशारोड़ी, रुद्रपुर, बाजपुर, ठाकुरद्वारा, चिड़ियापुर, इकबालपुर, तिमली, पुलभट्टा, मझोला, सितारगंज, कौड़िया, नादेही, जसपुर, दोराहा, बनबसा, त्यूनी, मेघालघाट सक्रिय हैं। इनमें से अधिकांश राज्य सीमाओं पर स्थित हैं। उत्तराखंड में चेकपोस्ट की यह व्यवस्था 2004 से चली आ रही है। आपको चेक पोस्ट पर जाकर नहीं बल्कि ऑनलाइन टैक्स जमा कराना होगा। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - देहरादून-दिल्ली हाईवे के लिए पेड़ काटने पर SC ने लगाई रोक..ढाई घंटे में कैसे तय होगी दूरी?