देहरादून: उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए सरकार एक अच्छी खबर लेकर सामने आई है। Uttarakhand new sports policy के तहत खिलाड़ियों के लिए और उत्तराखंड में खेल के विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उत्तराखंड के खिलाड़ियों को ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर दो करोड़ रुपये के साथ ही समूह ख के 5400 ग्रेड पे वाले पद पर नियुक्ति दी जाएगी। रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को डेढ़ करोड़, कांस्य पदक जीतने वाले को एक करोड़ एवं ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को 50 लाख रुपए दिए जाएंगे। सभी पदक विजेताओं के एक समान समूह ख में 5400 ग्रेड पे के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। इस के अलावा विश्व चैंपियनशिप से लेकर राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को नगद धनराशि के साथ ही समूह ग में ग्रेड पे 2000 रुपये तक में नियुक्ति देने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए कैबिनेट में निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: लोन लेकर स्वरोजगार करने वाले युवाओं के लिए गुड न्यूज, CM ने दिया बड़ा आदेश