उत्तराखंड चमोलीNiti mana valley snowfall pictures

गढ़वाल: कड़ाके की ठंड से नीती-माणा में जम गए झरने-गदेरे.. देखिए तस्वीरें

अभी दिसंबर का पहला हफ्ता ही शुरू हुआ है, लेकिन कड़ाके की ठंड कंपकंपी छुड़ाने लगी है। ठंड बढ़ने से पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं।

Niti mana valley snowfall: Niti mana valley snowfall pictures
Image: Niti mana valley snowfall pictures (Source: Social Media)

चमोली: प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले चार दिन बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इससे ठंड में बहुत अधिक इजाफा हो सकता है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अब तेज सर्दी का समय करीब आ रहा है, और ये भविष्यवाणी सच होती नजर आ रही है। शहरों में लोग जैसे-तैसे सर्दी से बचाव के इंतजाम कर ले रहे हैं, लेकिन पर्वतीय इलाकों में हाल बुरे हैं। नीती-माणा घाटी से बर्फबारी की जमा देने वाली तस्वीरें आई हैं। यहां झरनों और गाड़-गदेरों का पानी जम गया है। अभी दिसंबर का पहला हफ्ता ही शुरू हुआ है, लेकिन कड़ाके की ठंड कंपकंपी छुड़ाने लगी है। बुधवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहे। आम दिनों के मुकाबले तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, गुरुवार को भी पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। बात करें चमोली जिले की तो यहां मौसम खराब होने से नीती घाटी में बहने वाले झरने व गाड़-गदेरे बर्फ में तब्दील हो गए हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में चलने लगी Cold Wave, आज 3 जिलों में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

ये भी पढ़ें:

  • बर्फबारी से जम गए झरने

    Niti mana valley snowfall pictures
    1/ 2

    माणा घाटी में भी नाले जम गए हैं। नीती घाटी में ऋषिगंगा भी पूरी तरह से जम गई है। ठंड से बचने के लिए यहां के लोग दिनभर अपने घरों में दुबके रहे। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। जोशीमठ के साथ ही पोखरी, घाट, गैरसैंण, थराली, देवाल, कर्णप्रयाग, गौचर, पीपलकोटी और निजमुला घाटी में भी सुबह और शाम को शीतलहर चल रही है। केदारघाटी और यमुनाघाटी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसने लोगों को बेचैन किया हुआ है। मौसम विभाग ने तीन दिसंबर तक पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की चेतावनी जारी की है।

  • आज भी बर्फबारी की संभावना

    Niti mana valley snowfall pictures
    2/ 2

    कुमाऊं और गढ़वाल के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा का असर मैदानी जिलों में भी दिख रहा है। यहां सिर्फ कामकाजी लोग ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिख रहे हैं।