उत्तराखंड रुद्रप्रयागLatest Pic of snowfall in Kedarnath

केदारनाथ में बर्फबारी का खूबसूरत नजारा देखिए, स्वर्ग से भी सुंदर भोलेनाथ की नगरी

Kedarnath में latest snowfall हुआ है। बर्फबारी के बाद सफेद बर्फ से ढकीं केदारनाथ धाम की चोटियां, जन्नत से कम नहीं है यह नजारा..

Shri Kedarnath Dham: Latest Pic of snowfall in Kedarnath
Image: Latest Pic of snowfall in Kedarnath (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में इन दिनों शीत लहर अपने चरम पर है। Kedarnath में latest snowfall हुआ है। तमाम जिलों में जमाने वाला मौसम बरकरार है। सर्दी का सितम जारी है और पूरे राज्य में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन और अधिक बढ़ गई है। ठंड में इजाफा होने के कारण लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया है। वहीं बात करें केदारनाथ धाम की तो विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में बर्फबारी का दौर जारी है। धाम में बर्फबारी के बाद ठंड और अधिक बढ़ गई है। केदारनाथ में ठंड अपने चरम पर है। बर्फबारी से केदारनाथ की चारों ओर की पहाडियां बर्फ से लकदक हो गईं है। वहीं जबरदस्त बर्फबारी से केदारनाथ धाम की चोटियां भी चांदी की तरह सफेद नजर आ रही हैं। बर्फबारी के कारण धाम के तापमान में भी भारी गिरावट आ गई है। धाम में निर्माण कार्य की वजह से अभी सौ से ज्यादा मजदूर केदारनाथ धाम में मौजूद हैं और वे द्वितीय चरण के पनर्निर्माण कार्यों में जुटे हैं। इन दिनों धाम में सरकारी भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें अस्पताल, पुलिस चौकी सहित अन्य कार्य निर्माणाधीन हैं। बर्फबारी के कारण निर्माण कार्यों पर असर पड़ रहा है। आगे केदारधाम में बर्फबारी का विडियो भी देखिये...

ये भी पढ़ें:

  • Kedarnath Latest Snowfall Pic -1

    Kedarnath Latest Snowfall Pic -1
    1/ 4

    इस कदर ठंड है कि निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। बर्फबारी होने के कारण मजदूरों को कार्य करने में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि अगर धाम में बर्फबारी का सिलसिला नहीं रुका और लगातार बर्फबारी होती रही तो मजदूर भी वापस लौट आयेंगे।

  • Kedarnath Latest Snowfall Pic -2

    Kedarnath Latest Snowfall Pic -2
    2/ 4

    बता दें कि मौसम विभाग द्वारा कुछ दिन पूर्व ही भारी बरसात और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई थी। ठंड का इस कदर प्रकोप है कि समस्त केदारनाथ सफेद बर्फ से ढक चुका है। दूर-दूर तक नजरें डालने पर बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है।

  • Kedarnath Latest Snowfall Pic -3

    Kedarnath Latest Snowfall Pic -3
    3/ 4

    धाम में कई स्थानों पर तो एक फीट तक बर्फ जमी हुई है। इस कदर सर्दी सितम बरसा रही है कि पीने वाला पानी भी जम चुका है। बर्फबारी के कारण मजदूरों को बर्फ पिघलाकर पानी पीना पड़ रहा है। दरअसल केदारनाथ में पिछले साल से ही निर्माण कार्य चल रहा है।

  • Kedarnath Latest Snowfall Pic -4

    Kedarnath Latest Snowfall Pic -4
    4/ 4

    बर्फबारी के बीच भी माइनस डिग्री में मजदूर कड़े हौसले के साथ धाम में डटे हुए हैं।वे मौसम साफ होने पर कार्य कर रहे हैं। हालांकि बर्फबारी के कारण जनवरी, फरवरी और मार्च के महीने में कार्य करना मुश्किल हो जाता है।

सब्सक्राइब करें: